बिजनेस

दुश्मन को बड़ा झटका! नहीं खुल रही पाकिस्तानी शेयर बाजार की वेबसाइट, क्या कराची एक्सचेंज आज बंद है?

Pakistan Stock Market Today: शुक्रवार सुबह (9 मई 2025) पाकिस्तान के शेयर बाजार की वेबसाइट (https://www.psx.com.pk/) नहीं खुल रही। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में पाकिस्तान का शेयर बाजार 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। क्या पाकिस्तानी शेयर बाजार बंद हो गया?

Image

कराची शेयर बाजार बंद है क्या?

Photo : iStock

Pakistan Stock Market Today : पाकिस्तान के शेयर बाजार पर तब से हाहाकार है जब से भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। इस कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। आज पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट डाउन हो गई है। क्या कराची शेयर बाजार बंद हो गया?

PSX वेबसाइट डाउन

शुक्रवार सुबह (9 मई) को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psx.com.pk डाउन हो गई। वेबसाइट पर "Under Maintenance" का संदेश आ रहा है। "We will be back soon. PSX website is under maintenance until further notice."

पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान का शेयर बाजार लगातार दबाव में है। गुरुवार (8 मई) को, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) को एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी जब बेंचमार्क इंडेक्स में 7% से अधिक की गिरावट आई।

कराची और लाहौर में धमाके

इस गिरावट की एक और वजह यह रही कि कई पाकिस्तानी शहरों खासकर कराची और लाहौर में एक के बाद एक धमाकों की खबरें सामने आईं। शाम को भारत ने घोषणा की कि लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को 'निष्क्रिय' कर दिया गया है।

KSE-30 में 10% से अधिक गिरावट

पाकिस्तान का बेंचमार्क इंडेक्स KSE-30 पिछले चार कारोबारी सत्रों में 10% से अधिक गिर चुका है, जो निवेशकों के बीच भय और अनिश्चितता को दर्शाता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article