बिजनेस

पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिले दो अरब डॉलर, वित्त मंत्री इशाक डार ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2023, 05:29 PM IST

Saudi Arabia Funding Pakistan: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ कर्ज मंजूरी पर अहम बैठक के पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब से उनके देश को दो अरब डॉलर की जमा मिली है।

Image

वित्त मंत्री इशाक डार

Photo : Twitter

Saudi Arabia Funding Pakistan: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ कर्ज मंजूरी पर अहम बैठक के पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब से उनके देश को दो अरब डॉलर की जमा मिली है। मुद्राकोष के कार्यकारी मंडल की 12 जुलाई को होने वाली बैठक में पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर का कर्ज देने पर फैसला लिया जाना है। इसके पहले दोनों पक्षों के बीच कर्मचारी स्तर पर 29 जून को आपात ऋण समझौता हुआ था।

ट्विटर पर जारी किया बयान

डार ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक एसबीपी को सऊदी अरब से दो अरब डॉलर की जमा मिली है जिससे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है। वित्तीय संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के पास सिर्फ 4.4 अरब डॉलर की ही विदेशी मुद्रा है। इसपर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सऊदी अरब के नेतृत्व एवं अवाम का आभार जताते हुए शहजादा मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।

पहले कर चुका था वादा

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को यह जमा राशि देने का वादा पहले ही किया था लेकिन वह मुद्राकोष के साथ समझौता होने का इंतजार कर रहा था। मुद्राकोष पाकिस्तान को कर्ज देने के पहले उसके विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर आश्वस्त होना चाहता है।

भाषा इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article