बिजनेस

पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पाकिस्तान! इमरान मसले पर बवाल के बीच पाकिस्तानी करेंसी में रिकॉर्ड गिरावट, पहुंचा 300 रुपये प्रति डॉलर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 11, 2023, 06:08 PM IST

पाकिस्तान इस समय जल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद ऐसा हंगामा मचा है कि कई लोगों की जान जा चुकी है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ता हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं और सेना को निशाने पर लिए हुए हैं। सेना के कुछ ठिकानों पर भी हमला बोला गया है।

Image

पाकिस्तानी रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल रहा पाकिस्तान
  • PTI समर्थक कर रहे हैं हिंसक प्रदर्शन
  • पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही है खराब

पाकिस्तान अब पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार पर है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले ही पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। अब बची-खुची इज्जत भी नीलाम होने वाली है। रोटी के लिए तरस रहे पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जो बवाल मचा है, वो तो अभी थमा नहीं है, अब खबर है कि पाकिस्तानी रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

कितना गिरा पाकिस्तानी रुपया

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी रुपये में रिकॉर्ड 3.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आरिफ हबीब लिमिटेड में विदेशी मुद्रा डेस्क के अनुसार, गुरुवार को रुपया 3.3% गिरकर 300 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

लगातार गिर रहा रुपया

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तानी रुपये में ये गिरावट अचानक से आई है। पाकिस्तान जैसे-जैसे बर्बादी की ओर बढ़ता गया, पाकिस्तानी करेंसी में गिरावट होती रही है। मार्च में पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 285 के पास पहुंच गया था। अप्रैल की शुरुआत में 287 और फिर मई में 300 के पास।

महंगाई से त्रस्त जनता

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से महंगाई लगातर बढ़ती जा रही है। जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान पर हैं और लोगों को रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। आटे के कभी लूट तो कभी मरने तक की खबरें आती रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में महंगाई 36 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।

इमरान बवाल ने देश को और गर्त में धकेला

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 9 मई को अचानक से गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया वो उनके समर्थकों को नागवार गुजरा और वो सड़कों पर उतर आए। हिंसक विरोध प्रदर्शन करने लगे, सेना को निशाना बनाने लगे। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने लगे। पाकिस्तानी सरकार इस बवाल को अभी तक शांत करने में नाकाम रही है और उसने हिंसा से निपटने के लिए सेना को लगा दिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article