OYO IPO:ओयो (Oyo) के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की चर्चा तेज है। ऐसे में ब्लूमबर्ग के हवाले से खबर है कि ओयो अपने आईपीओ के वैल्यूएशन साइज लगभग दो-तिहाई कम करने वाला है। कंपनी इसके लिए सेबी (SEBI) को नए डॉक्यूमेंट इस हफ्ते तक जमा कर सकती है।
2,800 करोड़ रुपये का हो सकता है IPO
दरअसल इस साल जनवरी में सेबी ने कंपनी से कुछ अपडेट के साथ IPO ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स को फिर से फाइल करने को कहा था। सितंबर 2021 में, इसने 8,430 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए शुरुआती डॉक्यूमेंट फाइल किए थे। जिसमें तब 7,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों का और 1,430 करोड़ रुपये की बिक्री का प्रस्ताव था। अब, रिपोर्ट बताती है, आईपीओ का आकार दो-तिहाई कम हो सकता है। जो घटकर करीब 2,800 करोड़ रुपये हो सकता है।
पहली छमाही में बढ़ कर इतना हुआ रेवेन्यू
कंपनी ने पहले बाजार में जारी उथल-पुथल वाली स्थितियों को देखते हुए अपनी शेयर बिक्री में देरी करने का फैसला किया था। सेबी ने उस समय ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स में जरूरी अपडेट या बदलाव करने के बारे में विस्तार से नहीं बताया था। कंपनी ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अपडेट में सेबी के साथ फाइलिंग में FY2023 की पहली छमाही में 63 करोड़ रुपये के समायोजित EBITDA की सूचना दी थी। FY23 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया था। ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के अलावा, कंपनी के पास 2,785 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस है, जो सेबी को फाइलिंग से पता चला है। बाजार नियामक ने ओयो को आईपीओ के लिए कंपनी के आवेदन की जांच करने और संसोधित करने से पहले अपडेटेड रिपोर्ट देने को कहा था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
