बिजनेस

ओयो बनी भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली स्टार्टअप

ओयो ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹623 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 172% अधिक है। संस्थापक रितेश अग्रवाल ने कहा कि यह भारत की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली स्टार्टअप बन गई है।

Image

Oyo Hotels

Photo : iStock

वैश्विक स्तर पर होटल और ट्रैवल प्लेटफॉर्म के रूप में पहचान बना चुकी ओयो (OYO) ने वित्त वर्ष 2024-25 में जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के संस्थापक रितेश अग्रवाल के अनुसार, ओयो ने बीते वर्ष ₹623 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाकर भारत की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली स्टार्टअप का दर्जा हासिल किया है।

शुद्ध लाभ में 172% की जबरदस्त वृद्धि

कंपनी के दस्तावेजों के अनुसार, ओयो का शुद्ध लाभ FY24 के ₹229 करोड़ से छलांग लगाकर FY25 में ₹623 करोड़ हो गया, यानी 172% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह कंपनी ने मुनाफे के मामले में कई अन्य स्टार्टअप्स को पीछे छोड़ दिया है।

वित्त वर्ष 2024-25 में ओयो की समायोजित कर-पूर्व आय (EBITDA) 27% बढ़कर ₹1,132 करोड़ पर पहुंच गई। इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा ₹889 करोड़ था। उल्लेखनीय है कि यह ओयो की लगातार 10वीं तिमाही रही है, जब उसका EBITDA सकारात्मक बना रहा।

प्रति शेयर आय में 158% की वृद्धि

शेयरधारकों के लिए भी यह वर्ष शानदार रहा, क्योंकि ओयो की प्रति शेयर आय (EPS) ₹0.36 से बढ़कर ₹0.93 हो गई — यानी 158% की जबरदस्त छलांग। यह दर्शाता है कि कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूती की ओर बढ़ रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article