बिजनेस

नोएडा इंटरनेशनल एयपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका, YEIDA ला रही 1000 रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम

YEIDA की ओर से दी गई जानकारी ​के अनुसार, रेजिडेंशियल प्लॉट की औसत कीमत ₹35,000 प्रति वर्ग मीटर के आसपास रहने की उम्मीद है। इस स्कीम के तहत, यीडा अलग-अलग साइज के 973 प्लॉट देगा, जिनका साइज 162, 183, 184, 200, 223 और 290 स्क्वेयर मीटर (sqms) होगा।

Image

रेजिडेंशियल प्लॉट

YEIDA Plot Scheme: अगर आप नोएडा इंटरनेशनल एयपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो गुड न्यूज है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) एक बार फिर से रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम लॉन्च करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास रेजिडेंशियल जगहों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, YEIDA जनवरी 2026 में एक प्लॉट स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके तहत वह अलग-अलग साइज के 973 रेजिडेंशियल प्लॉट देगी। YEIDA की ओर से यह जानकारी दी गई है। रेजिडेंशियल प्लॉट की औसत कीमत ₹35,000 प्रति वर्ग मीटर के आसपास रहने की उम्मीद है।

प्लॉट का साइज क्या होगा?

इस स्कीम के तहत, यीडा अलग-अलग साइज के 973 प्लॉट देगा, जिनका साइज 162, 183, 184, 200, 223 और 290 स्क्वेयर मीटर (sqms) होगा। स्कीम के तहत 162 स्क्वेयर मीटर (sqm) के 476 प्लॉट, 183 स्क्वेयर मीटर के 04 प्लॉट, 184 स्क्वेयर मीटर के 4 प्लॉट, 200 स्क्वेयर मीटर के 481 प्लॉट, 223 स्क्वेयर मीटर के 6 प्लॉट, और 290 स्क्वेयर मीटर के 2 प्लॉट दिए जा रहे हैं। ये प्लॉट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के पास 15C, 18 और 24A जैसे सेक्टरों में दिए जाएंगे, जिसके फरवरी 2026 में चालू होने की उम्मीद है।

स्कीम कब लॉन्च होगी?

मिली जानकारी के अनुसार, अथॉरिटी ने स्कीम को जनवरी 2026 में लॉन्च करने का फैसला किया है, क्योंकि UPRERA तब तक प्रोजेक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन भी जारी कर देगा।

अप्लाई कैसे करें?

प्लॉट के लिए अप्लाई करने में दिलचस्पी रखने वाले हर एप्लीकेंट को कीमत का 10% रजिस्ट्रेशन मनी के तौर पर देना होगा, जिसके बाद वे सफल अलॉटी तय करने के लिए होने वाले लकी ड्रॉ में हिस्सा ले सकते हैं। अथॉरिटी एप्लीकेंट को अलॉटमेंट से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए एक महीने का समय देगी, जिसके बाद अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे और प्लॉट का पज़ेशन दिया जाएगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article