बिजनेस

Janmashtami Bank Holiday: जन्माष्टमी पर दो दिन बंद रहेंगे बैंक, 6 और 7 सितंबर को नहीं होगा कोई काम

Janmashtami Bank Holiday 2023: यदि आपको कंफ्यूजन है कि जनमाष्टमी पर बैंकों की किस दिन छुट्टी रहेगी तो आपका ये कंफ्यूजन हम दूर कर देते हैं। दरअसल जनमाष्टमी के मौके पर दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

Image

जन्माष्टमी पर बैंकों की छुट्टी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जनमाष्टमी पर दो दिन बंद रहेंगे बैंक
  • 6 और 7 सितंबर को नहीं होगा काम
  • कुछ शहरों में खुले रहेंगे बैंक

Janmashtami Bank Holiday 2023: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays In September) रहेंगी। इनमें जनमाष्टमी (Janmashtami) पर भी बैंक बंद रहेंगे। मगर यदि आपको कंफ्यूजन है कि जनमाष्टमी पर बैंकों की किस दिन छुट्टी रहेगी तो आपका ये कंफ्यूजन हम दूर कर देते हैं। दरअसल जनमाष्टमी के मौके पर दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

6 और 7 सितंबर को छुट्टी

आरबीआई (RBI) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Sri Krishna Janmashtami) के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 7 सितंबर को जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

किन राज्यों में रहेगी छुट्टी

जिन राज्यों में जन्माष्टमी के मौके पर 6 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे, उनमें ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बिहार शामिल हैं। वहीं 7 सितंबर को गुजरात, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि जन्माष्टमी के कारण सभी शहरों में बैंकों छुट्टी नहीं होगी। आपके अपने शहर में जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी होगी या नहीं आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। ये है चेक करने का डायरेक्ट लिंक

और कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 9 सितंबर, 2023 : दूसरा शनिवार
  • 10 सितंबर 2023 : रविवार
  • 17 सितंबर 2023 : रविवार
  • 18 सितंबर 2023 : वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी (कर्नाटक और
  • 19 सितंबर 2023 : गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, गोवा)
  • 20 सितंबर, 2023 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)
  • 22 सितंबर 202 3 : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)
  • 23 सितंबर 2023 : चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू और श्रीनगर)
  • 24 सितंबर 2023 : रविवार
  • 25 सितंबर, 2023 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (जम्मू और कश्मीर)
  • 27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन)
  • 28 सितंबर, 2023 : ईद मिलादुन्नबी (बारह वफ़ात)

अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह छुट्टी

बता दें कि बहुत सी छुट्टियों पर कुछ ही राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। वहीं कुछ छुट्टियों पर देश भर के बैंकों में काम नहीं होता।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article