बिजनेस

Stock Market Today: ग्लोबल इवेंट्स को लेकर निवेशकों में सतर्कता के बीच गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स आया 82000 के नीचे

Stock Market Down Reason: मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 82176.45 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 82,038.20 पर खुला और 9.36 बजे 619.45 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट 81,557 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 25001 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 24,956.65 पर खुलकर इस समय 180.45 अंक या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 24,820.70 पर है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • सेंसेक्स आया 82000 के नीचे
  • बैंकिंग, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज में बिकवाली

Stock Market Down Reason: मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 82176.45 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 82,038.20 पर खुला और 9.36 बजे 619.45 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट 81,557 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 25001 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 24,956.65 पर खुलकर इस समय 180.45 अंक या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 24,820.70 पर है।

ये भी पढ़ें -

इन सेक्टरों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

व्यापक बाजार सूचकांकों (स्मॉल-मिडकैप) को भी बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अस्थिरता बढ़ने से पूरे बाजार में ट्रेंड प्रभावित हुआ है। बैंकिंग, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से थे।

ये हो सकते हैं गिरावट के कारण

आज की गिरावट के लिए कोई एक बड़ा फैक्टर नहीं माना जा रहा, लेकिन एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत, कोविड-19 के बढ़ते मामले और मुनाफावसूली के संभावित दौर ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

नए प्राइस वॉर की चिंता के कारण ऑटोमोबाइल शेयरों में गिरावट आई और नए अमेरिकी टैरिफ की आशंकाओं के कारण भी निवेशक चिंतित हैं।

24,800 के पास इंस्टैंट सपोर्ट मिलने की उम्मीद

टेक्निकली निफ्टी 24,500 और 25,000 के बीच अपने हाल के कंसोलिडेशन से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके लिए 25,207 पर एक रुकावट देखी जा रही है। नीचे की ओर निफ्टी को 24,800 के पास इंस्टैंट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article