बिजनेस

Ola Electric Share Price Target: लिस्टिंग के बाद जमकर दौड़ा! फिर क्यों ब्रोकरेज ने दी Ola Electric Share पर SELL रेटिंग?

Ola Electric Share Price Target: इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट लीडर ओला इलेक्ट्रिक कंपनी का प्रदर्शन अभी अच्छा है, लेकिन आने वाले कुछ सालों में चुनौतियों का सामना कर सकता है। कंपनी का बिजनेस मॉडल टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे कई इंसेंटिव्स का फायदा फिलहाल मिल रहा है। लेकिन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इसका मार्केट शेयर कम होने की संभावना है।

Image

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर गिर रहा है।

Photo : Times Now Digital

Ola Electric Share Price Target: भाविश अग्रवाल की Ola Electric कंपनी के स्टॉक की हाल ही में लिस्टिंग हुई है। लिस्टिंग के बाद अभी इसमें 42% का रिटर्न बाकी है। इस बीच ब्रोकरेज रिपोर्ट आई है, जिसमें उन्होंने स्टॉक पर 'SELL' रेटिंग दी है। रिपोर्ट में Ola Electric शेयर प्राइस टारगेट भी करंट प्राइस से कम का दिया गया है। आखिर ब्रोकरेज ने ऐसा क्यों किया है उसने इसके पीछे की वजह भी बताई है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ola Electric Share Price Target

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट लीडर ओला इलेक्ट्रिक कंपनी का प्रदर्शन अभी अच्छा है, लेकिन आने वाले कुछ सालों में चुनौतियों का सामना कर सकता है। कंपनी का बिजनेस मॉडल टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे कई इंसेंटिव्स का फायदा फिलहाल मिल रहा है। लेकिन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इसका मार्केट शेयर कम होने की संभावना है।

यहां देखें पूरा वीडियो

इस वजह से स्टॉक को SELL की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 99.6 रुपये प्रति शेयर दिया गया है। जबकि स्टॉक की कीमत 20 सितंबर 2024 तक 111 रुपये प्रति शेयर है। ओला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में अपनी अच्छी स्थिति बनाए हुए हैं, लेकिन भविष्य में इसके मार्केट शेयर और प्रॉफिटेबिलिटी पर असर पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इस वजह से ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के टारगेट प्राइस को घटाया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article