बिजनेस

Ola IPO Price Band: Ola के GMP में आई गिरावट, 25 रु से घटकर रह गया 15 रु, चेक करें अपडेट

OLA Electric Mobility IPO GMP: ओला का जीएमपी घटा है। ओला के शेयर का जीएमपी 15 रु है, जो 3-4 दिन पहले 25 रु था। मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये लिस्टिंग पर करीब 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

Ola के GMP में आई गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला का जीएमपी घटा
  • 25 रु से 15 रु पर आया
  • लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है जीएमपी

OLA Electric Mobility IPO GMP: 2 अगस्त से ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का आईपीओ खुलने को तैयार है। ओला का आईपीओ 6,100 करोड़ रुपये का होगा और इसमें आप 06 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 72-76 रुपये है। ओला के आईपीओ में लॉट साइज 195 शेयरों की है। यानी कम से कम 195 शेयर और फिर इतने ही शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आगे चेक करें आईपीओ खुलने से पहले कंपनी का जीएमपी कितना है।

ये भी पढ़ें -

जीएमपी में आई गिरावट (OLA IPO GMP Today)

किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले जिन चीजों पर गौर करना जरूरी है, उनमें से एक है जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)। इससे अंदाजा लगता है कि आईपीओ लाने वाली कंपनी का शेयर ग्रे-मार्केट में कितने प्रीमियम पर है।

जहां तक ओला की बात है तो इसका जीएमपी घटा है। आईपीओ वॉच के अनुसार ओला के शेयर का जीएमपी 15 रु है, जो कुछ दिन पहले 25 रु था। मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये लिस्टिंग पर करीब 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांक जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

रिस्क भी हैं ओला के आईपीओ में (OLA IPO Risk)

  • शुरुआत से ही अपने मैटेरियल सब्सिडियरीज, ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और ओला सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड सहित सभी ऑपरेशंस से घाटे और निगेटिव कैश फ्लो का एक्सपीरियंस कर रही है
  • ईवी प्रोडक्शन में कंपनी का एक्सपीरियंस असल में बहुत कम है। चाहे वे होल्डिंग कंपनी लेवल पर काम की बात हो या सब्सिडियरी कंपनियों के रूप में, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वे भविष्य में सफल या कॉस्ट-इफेक्टिव होंगी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article