Oberoi Realty Share Price:ओबेरॉय रियल्टी के शेयर में बृहस्पतिवार को भी तेजी जा रही है। कंपनी के शहर दिन में नौ प्रतिशत तक उछल गए। बीएसई पर शेयर 8.70 प्रतिशत चढ़कर 1,712.30 रुपये पर पहुंच गया। जबकि एनएसई पर यह 8.81 प्रतिशत बढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 1,712.85 रुपये पर पहुंच गया। इसके पहले बुधवार को कंपनी के परिणाम आने के बाद उसके शेयर 7 फीसदी की तेजी के साथ 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए थे। कंपनी का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 64 प्रतिशत बढ़कर 788.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जिसके बाद से उसके शेयर में तेजी दिख रही है। दोपहर 1.51 मिनट पर कंपनी के शेयर 8.33 फीसदी तेजी के साथ 1705.20 रुपये पर पहुंच गए थे।
Oberoi Realty Q4 Result
ओबेरॉय रियल्टी ने बुधवार को बताया था कि उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त तिमाही में 64 प्रतिशत बढ़कर 788.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।शेयर बाजारों को दी गई सूचना के अनुसार कंपनी ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,558.56 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 995.11 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष के 1,904.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,926.60 करोड़ रुपये हो गया।इसके साथ ही कंपनी ने इक्विटी शेयर और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की घोषणा की है। ओबेरॉय रियल्टी देश के अग्रणी डेवलपर्स में से एक है।
Oberoi Realty Dividend
ओबेरॉय रियल्टी ने निदेशक मंडल ने निवेशकों को तीसरी बार 2 रुपए प्रति शेयर इंटिरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मई 2024 रखी गई है जबकि डिविडेंड भुगतान की तारीख 29 मई तय की गई है।
