बिजनेस

Stocks In Focus: न्यूक्लियर एनर्जी मिशन को बढ़ावा, इन कंपनियों के शेयरों में दिख सकती है हलचल; बजट में ₹20000 करोड़ मिले

Nuclear Energy Budget 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( बीएचईएल ), हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (एलएंडटी), वालचंदनगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, थर्मैक्स लिमिटेड, केएसबी लिमिटेड और किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के शेयरों में शनिवार, 1 फरवरी को 12% तक की बढ़ोतरी हुई। इन शेयरों में यह तेजी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ₹20,000 करोड़ के छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के रिसर्च और डेपलपमेंट के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू करने की घोषणा के बाद आई।

Image

₹20,000 करोड़ का निवेश: सरकार ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य।

Photo : iStock

Nuclear Energy Mission to benefit these stocks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना लगातार आठवां आम बजट पेश किया। इस बार सरकार ने परमाणु ऊर्जा को लेकर बड़े फैसले लिए हैं, जिससे इस सेक्टर में निवेश और विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने 2047 तक 100 गीगावॉट (GW) परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य की घोषणा की है। इसके लिए ₹20,000 करोड़ का फंड अलॉट किया गया है, जिससे छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMR) के डेवलपमेंट और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार की योजना के तहत 2023 तक कम से कम पांच स्वदेशी SMR रिएक्टर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम और नागरिक परमाणु क्षति के लिए उत्तरदायित्व अधिनियम (Civil Liability for Nuclear Damage Act) में संशोधन किया जाएगा ताकि निजी क्षेत्र की भागीदारी को सुगम बनाया जा सके।

इन कंपनियों पर रहेगा निवेशकों का फोकस

सरकार की इस घोषणा के बाद कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी आने की संभावना है, जो परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियां इस बजट के बाद सुर्खियों में...

1. एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies)

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऊर्जा, परमाणु, अंतरिक्ष, रक्षा और अन्य उच्च-तकनीकी उद्योगों के लिए मिशन-क्रिटिकल प्रिसीजन कंपोनेंट्स और असेंबली का निर्माण करता है। यह कंपनी रिएक्टर कंट्रोल सिस्टम और फ्यूल हैंडलिंग सिस्टम जैसी महत्वपूर्ण परमाणु उपकरणों की आपूर्ति करती है। बजट के बाद इस सेक्टर में मांग बढ़ने से MTAR Technologies के शेयरों में तेजी आ सकती है।

2. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) एक महारत्न सार्वजनिक उपक्रम (CPSE) है, जो ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है। यह कंपनी परमाणु संयंत्रों के लिए स्टीम टर्बाइन, जनरेटर, हीट एक्सचेंजर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति करती है। बजट में परमाणु ऊर्जा पर जोर दिए जाने से BHEL के शेयरों में उछाल आने की संभावना है।

3. हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC)

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) प्रमुख निर्माण कंपनियों में से एक है, जो परमाणु संयंत्रों के लिए रिएक्टर भवन, कूलिंग टावर और अन्य सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में शामिल है। नए परमाणु संयंत्रों के निर्माण की घोषणा के बाद HCC के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

4. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) एक प्रमुख इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जो परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए स्टीम जनरेटर, रिएक्टर प्रेशर वेसल्स, हीट एक्सचेंजर और अन्य उपकरणों की आपूर्ति करती है। इसके साथ ही यह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में भी शामिल रहती है। L&T के शेयरों को इस बजट के बाद सकारात्मक बढ़त मिल सकती है।

5. सीलमैटिक इंडिया (Sealmatic India)

सीलमैटिक इंडिया लिमिटेड उच्च-परिशुद्धता और भारी-भरकम मैकेनिकल सील्स के डिजाइन और निर्माण में कार्यरत है। इनका उपयोग परमाणु और थर्मल पावर प्लांट्स में किया जाता है। इस बजट के बाद Sealmatic India की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का सुनहरा मौका

बजट 2025-26 में परमाणु ऊर्जा के विकास पर ₹20,000 करोड़ का आवंटन और निजी क्षेत्र की भागीदारी को लेकर बड़े बदलाव के संकेत दिए गए हैं। इससे जुड़े शेयरों में तेजी आने की पूरी संभावना है। जो निवेशक ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article