बिजनेस

Upcoming IPO: मंगलवार से खुलेंगे नोवा एग्रीटेक और ब्रिस्क टेक्नोविजन के आईपीओ, चेक करें GMP समेत पूरी डिटेल

Upcoming IPO: नोवा एग्रीटेक का आईपीओ 23 से 25 जनवरी तक के लिए खुलेगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 31 जनवरी को होगी। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 39-41 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 143.81 करोड़ रु जुटाएगी।

Image

खुलने जा रहे दो आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार से खुलेंगे 2 आईपीओ
  • 25 जनवरी को होंगे बंद
  • 31 जनवरी को होगी दोनों की लिस्टिंग

Upcoming IPO: मंगलवार 23 जनवरी को दो आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें नोवा एग्रीटेक (Nova AgriTech) और ब्रिस्क टेक्नोविजन (Brisk Technovision) शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों के आईपीओ मंगलवार को खुलकर गुरुवार 25 जनवरी को बंद होंगे। यानी निवेशकों के पास आईपीओ में पैसा लगाने के लिए 3 दिन होंगे। आगे जानिए ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) समेत इन दोनों कंपनियों के आईपीओ की पूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

नोवा एग्रीटेक (Nova AgriTech)

नोवा एग्रीटेक का आईपीओ 23 से 25 जनवरी तक के लिए खुलेगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 31 जनवरी को होगी। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 39-41 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 143.81 करोड़ रु जुटाएगी।

इसके आईपीओ में एक लॉट 365 शेयरों की है। यानी इसी कम से कम इतने और फिर इतने ही शेयरों की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार इसका जीएमपी 20 रु है। यानी कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 20 रु के प्रीमियम पर है। मगर लिस्टिंग तक ये घट या बढ़ भी सकता है।

ब्रिस्क टेक्नोविजन (Brisk Technovision)

ब्रिस्क टेक्नोविजन का आईपीओ 23 से 25 जनवरी तक के लिए ही खुलेगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग भी 31 जनवरी को होगी। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 156 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 12.48 करोड़ रु जुटाएगी।

इसके आईपीओ में एक लॉट 800 शेयरों की है। अभी इसका जीएमपी सामने नहीं आया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article