बिजनेस

HDFC Bank Share Target: एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदने की सलाह, 2000 रु का है टार्गेट

HDFC Bank Share Target: प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने 16 जनवरी, 2024 को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे पेश किए। बैंक ने तिमाही में शुद्ध लाभ में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसे 16,373 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ।

Image

एचडीएफसी बैंक शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक के शेयरों में निवेश की सलाह
  • 2000 रु है टार्गेट प्राइस
  • एक महीने में आई है काफी गिरावट

HDFC Bank Share Target: बीते एक हफ्ते में एचडीएफसी बैंक के शेयर में 11 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इस दौरान बीएसई पर बैंक का शेयर 1665.35 रु से गिर कर 1,478.65 रु पर आ गया है। हालांकि कई ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि एचडीएफसी बैंक का शेयर मौजूदा स्तरों से काफी ऊपर जा सकता है। उदाहरण के लिए ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 1,900 रुपये के शेयर प्राइस टार्गेट के साथ एचडीएफसी बैंक के शेयर के लिए 'बाय' खरीदें रेटिंग बनाए रखी है।

ये भी पढ़ें -

जेफरीज ने रखा 2000 रु का टार्गेट

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों का टार्गेट प्राइस घटाया है। इसने शेयर के लिए प्राइस टार्गेट 2100 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। मगर ब्रोकरेज फर्म ने बैंकिंग स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने 16 जनवरी, 2024 को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे पेश किए। बैंक ने तिमाही में शुद्ध लाभ में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसे 16,373 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। वहीं तिमाही के दौरान फंड की लागत ऊंची रहने के कारण एचडीएफसी बैंक की शुद्ध ब्याज आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 28,471 करोड़ रुपये रही।

एक महीने में कितना टूटा शेयर

  • बीएसई के डेटा के अनुसार एचडीएफसी बैंक का शेयर 1 महीने में 11.5 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में यह 11.92 फीसदी कमजोर हुआ है
  • 2024 में अब तक ये 13 फीसदी कमजोर हुआ है
  • इसके एक साल का रिटर्न निगेटिव 11.6 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article