बिजनेस

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से कब उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट, हो गया ऐलान

Noida International Airport: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और आसपास के तमाम शहरों को हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के करोड़ों लोग इस एयरपोर्ट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के करोड़ों लोग इस एयरपोर्ट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Photo : iStock

Noida International Airport: जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और आसपास के तमाम शहरों को हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के करोड़ों लोग इस एयरपोर्ट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन (Christoph Schnellman) ने कहा कि एयरपोर्ट का काम बहुत अच्छी स्पीड से हो रहा है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ ने किया बड़ा ऐलान

क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि जिस स्पीड से एयरपोर्ट का काम चल रहा है, उस हिसाब से साल 2024 के आखिर तक यहां से फ्लाइट्स उड़ान भरना शुरू कर देंगी। उन्होंने बताया कि अगले साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद कमर्शियल सर्विसेज शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट के सीईओ ने टीओआई के साथ बातचीत में बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तैयार करने में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और एडवांस इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अभी तक का सबसे हाईटेक होगा नोएडा एयरपोर्ट

Noida International Airport के सीईओ ने बताया कि टेकनीक के लिहाज ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहा ये एयरपोर्ट अभी तक का सबसे हाईटेक एयरपोर्ट होगा। NIA पर यात्रियों के लिए जबरदस्त और एडवांस सुविधाएं होंगी, जिससे न सिर्फ इमिग्रेशन आसान होगा बल्कि चेकइन और चेकआउट भी काफी आरामदायक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये एयरपोर्ट अपने उद्घाटन के पहले दिन से इंटरनेशनल सर्विसेज के लिए तैयार रहेगा। हालांकि, शुरुआती दिनों में एयरपोर्ट का फोकस घरेलू फ्लाइट्स पर ही रहेगा।

यूपी और केंद्र दोनों के लिए बहुत बड़ा है प्रोजेक्ट

बताते चलें कि ग्रेटर नोएडा में बन रहा ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार के ही नहीं बल्कि भारत सरकार के भी सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। यही वजह है कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारों का इस एयरपोर्ट पर खास फोकस है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article