बिजनेस

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का है इंतजार, तो इस जवाब से टूट जाएगा आपका दिल, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

8th Pay Commission: वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि फिलहाल 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Image

8वें वेतन आयोग पर अपडेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग पर सरकार का जवाब
  • अभी किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं
  • संसद में दिया जवाब

8th Pay Commission: अगर आप भी 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं, तो सरकार के ताजा ऐलान से आपको दिल टूट सकता है। दरअसल एक करोड़ से अधिक केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को झटका देते हुए, केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि फिलहाल 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

ये भी पढ़ें -

किसने पूछा था सवाल

सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन द्वारा उठाए गए प्रश्न में यह स्पष्टता मांगी गई थी कि क्या केंद्र सरकार 1 फरवरी, 2025 को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2025-26 में नए वेतन आयोग के संबंध में किसी घोषणा पर विचार कर रही है।

इस मामले में ये भी सवाल किया गया था कि क्या केंद्र सरकार की फाइनेंशियल हालत वेतनमान में संशोधन में अड़चन बन रही है। हालांकि, अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, इसलिए मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा नहीं उठता।

1 करोड़ से अधिक लोगों पर पड़ेगा असर

सरकार के इस फैसले से लगभग 50 लाख केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और लगभग 67 लाख पेंशनभोगियों को प्रभावित और निराश करेगा। उम्मीद की जा रही थी कि मोदी सरकार आगामी बजट में उनके लिए कुछ अनुकूल समाचार लेकर आएगी।

ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो केंद्र सरकार हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग गठित करती रही है। अगर 7वां वेतन आयोग भी इसी समय-सीमा पर काम करता है, तो इसका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article