बिजनेस

NLC Green Electricity:एनएलसी इंडिया ने 1,234 करोड़ यूनिट हरित बिजली का उत्पादन किया

NLC Green Electricity: एनएलसी इंडिया (एनएलसीआईएल) ने 1,380 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्रों और 51 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने 10,000 मेगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई अनुषंगी कंपनियों- एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) तथा एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनआईजीईएल) का गठन किया है।

Image

NLC Green Electricity

Photo : Times Now Digital

NLC Green Electricity: सार्वजनिक क्षेत्र की एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 1,234 करोड़ यूनिट हरित बिजली का उत्पादन किया है। कोयल मंत्रालय ने बयान में कहा कि इससे एक करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) का उत्सर्जन रोका गया है। बयान के अनुसार, मुख्य रूप से लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन कंपनी एनएलसी ने 2030 तक 10,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है।

51 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा

एनएलसी इंडिया (एनएलसीआईएल) ने 1,380 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्रों और 51 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने 10,000 मेगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई अनुषंगी कंपनियों- एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) तथा एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनआईजीईएल) का गठन किया है। इनमें एनआईआरएल परिसंपत्ति मुद्रीकरण पर ध्यान देगी वहीं एनआईजीईएल स्वच्छ ऊर्जा की अगुवाई करेगी।

गुजरात और असम में महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में एनएलसी की सदस्यता कोयला क्षेत्र में पर्यावरणीय अनुकूल उपायों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को बताती है। कंपनी की नेवेली (तमिलनाडु), बरसिंगसर (राजस्थान), गुजरात और असम में महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं। एनएलसी ने पिछले महीने केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यम योजना के तहत प्रतिस्पर्धी मूल्य पर 200 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए तेलंगाना राज्य बिजली वितरण कंपनी के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता किया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article