बिजनेस

IEC 2023 में नितिन गडकरी ने बताया कैसे हर रोज बने रिकॉर्ड हाईवे,सफलता के पीछे ये है कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 01:47 PM IST

IEC 2023: टाइम्स नेटवर्क के 9वें इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के सवाल आपकी सफलता का राज क्या है? का विस्तार से जवाब दिया।

Image

डिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में नितिन गडकरी

IEC 2023 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने India Economic Conclave 2023 का उद्घाटन किया। इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड तेजी से बन रही सड़कों की सफलता का राज बताया। नाविका कुमार ने उनसे जब पूछा- मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रोड और हाईवे सेक्टर में रही है, 54 हजार किलोमीटर बने हैं। प्रतिदिन 28.5 किलोमीटर सड़कें बनी हैं, जो काम पहले धीरे चल रहा था अब तेज हो रहा है। आपकी सलफता का राज क्या है? इस पर गडकरी ने कहा कि थोड़ी आपकी बात को मैं सुधारते हुए बताता हूं, इंडस्ट्री और बिजनेस बढ़ाना देश के लिए अच्छी बात है। पर मैं ये मानता हूं इंडस्ट्री और बिजनेस में निवश करने वाले इंवेस्टर वे सिर्फ पूंजी बनाने वाले नहीं है। वो रोजगार निर्माता भी हैं।

वाटर, पावर, ट्रांसपोर्टेशन, कम्युनिकेशन बहुत महत्वपूर्ण

गडकरी ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या भुखमरी, बेरोजगारी, गरीबी है। उन्होंने कहा कि सही में हमको इसे खत्म करना है तो हमें स्वाभाविक रूप से रोजगार निर्माण करना होगा। रोजगार निर्माण करने के लिए इंडस्ट्री, ट्रेड, बिजनेस डवलप करना होगा। जब हम तीन चीजें डवलप करेंगे तो हमें चार चीजें जरूरी हैं। वाटर, पावर, ट्रांसपोर्टेशन, कम्युनिकेशन। बिना इसे संभव नहीं है। वाटर, पावर, ट्रांसपोर्टेशन, कम्युनिकेशन डवलप नहीं होगी। तब तक निवेश और इंडस्ट्री नहीं आएगी। जब तक निवेश, इंडस्ट्री, ट्रेड, बिजनेस डवलप नहीं होगा तब तक रोजगार निर्माण नहीं होगा। रोजगार जब तक निर्माण नहीं होगा। तब तक गरीबी दूर नहीं होगी।

ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री रोजगार के क्षेत्र में लाएगी क्रांति

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का जो प्रधानमंत्री जी का सपना है। हम दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मैं एक छोटी बात बात अपने डिपार्टमेंट की बता रहा हूं। जो आपको के आगे के विजन को मजबूत करेगी। हमारे देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्री ऑटो मोबाइल है। इस इंडस्ट्री की टोटल साइज 7 लाख 50 हजार करोड़ है। इसमें से तीन लाख करोड़ का हमारा निर्यात है। अभी हमने तय किया कि 5 साल के अंदर 15 लाख करोड़ का करेंगे। ये इंडस्ट्री देश में 4.5 करोड़ नौकरियों का निर्माण की हैं। देश में राज्य सरकार और भारत सरकार को सबसे ज्यादा जीएसटी दी है। अभी हम वर्ल्ड में चौथे नंबर पर थे। अभी कुछ दिन पहले हम जापान को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आए हैं। पहले नंबर चीन है। दूसरे नंबर है अमेरिका। तीसरे नंबर पर भारत। चौथे नंबर जापान।

सुपरइकोनॉमिक पावर बनेगा भारत

उन्होंने कहा कि ये जिस प्रकार से ट्रांफॉर्मेशन हुआ। मैं विश्वास के साथ और पॉजिटिविटी के साथ कहना चाहता हूं। इसी प्रकार से बहुत बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन होगा। हम सुपरइकोनॉमिक पावर बनेंगे। पीएम मोदी का 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना है वो पूरा होगा। जो बात आपने हाईवे के बारे में बताई। मैं इंजीनियर नहीं है। बहुत लोगों का यह परसेप्शन है कि मैं इंजीनियर हूं। फिलहाल 6 डी लिट की डिग्री मिलीं है। मैं 75 में एसएससी में था। इमरजेंसी लगी तब मैं इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई में कूद पड़ा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article