Banking Services : भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव (
वित्त मंत्री ने दिए निर्देश
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के सेवाएं जारी रखने को कहा है। उन्होंने बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को आर्थिक स्थिरता के लिए रीढ़ की हड्डी बताया।
साइबर सुरक्षा और इमरजेंसी प्रोटोकॉल पर जोर
साइबर सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि बैंक और बीमा कंपनियां अपनी सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रोटोकॉल का परीक्षण करें। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को भी सुचारु रूप से बनाए रखने की जरुरत जताई।
सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी
सीतारमण ने सीमावर्ती क्षेत्रों में काम कर रहे बैंक कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने को कहा। साथ ही, सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
बैठक में टॉप अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में बैंकों और बीमा कंपनियों के अलावा, वित्तीय सेवा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), बीमा नियामक प्राधिकरण (IRDAI) और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। (भाषा इनपुट के साथ)
