बिजनेस

इस यंग अरबपति को अपने स्कूल से थी नफरत,आज है 9000 करोड़ का मालिक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 16, 2023, 02:20 PM IST

Nikhil Kamath Young Billionaire: ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर को बचपन से ही स्कूल की पढ़ाई पसंद नहीं थी। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था।

Image

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर

Photo : Twitter

Nikhil Kamath Young Billionaire: ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर को बचपन से ही स्कूल की पढ़ाई पसंद नहीं थी। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। कामत ने अपने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। कामत ने कहा कि स्कूल आपको एक बने-बनाए पुराने ढर्रे पर चलाते हैं। वह आपको एक ऐसा व्यक्ति बना देते हैं, जिसके अंदर कुछ अलग करने की इच्छा नहीं होती है। और वह समाज के बाकी लोगों की तरह सोचने और व्यवहार करते हैं। कामत ने ऐसे व्यक्ति को कन्फॉर्मिस्ट (conformist) या अनुरुपतावादी कहा है। कामत ने कहा कि हालांकि अब स्कूल को लेकर लोगों के विचार थोड़े-थोड़े बदल रहे हैं।

गिनाएं स्कूल के अनुभव

कामत ने अपने स्कूल के अनुभव के बारे में यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "मैं एक बहुत खराब स्कूल में गया था। मुझे अपने स्कूल, अपने टीचरों से नफरत थी। मैं उन चीजों से डरते हुए बड़ा हुआ, जिनसे मुझे नहीं डरना चाहिए। मुझे अपने क्लास टीचर और स्कूल के कई अन्य टीचरों से डर लगता था। मैंने 10वीं के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। मैं स्कूल नहीं जाता था। इसकी जगह मैंने काम और बाकी सारी चीजें करनी शुरू कर दी थीं।"

सबकुछ स्कूल के होते हैं विचार-कामत

कामत ने कहा कि उन्हें अभी भी याद है कि स्कूल में किस तरह उन लोगों को अनुरुपतावादी होना सिखाया जाता था। कामत ने कहा, "हमें क्या होना चाहिए, क्या सीखना चाहिए, कैसे अच्छी नौकरी पानी चाहिए, कैसे सफल होना चाहिए, यह सबकुछ स्कूल के विचार होते थे।" उन्होंने कहा, "लेकिन आज की दुनिया में ये सारे विचार तेजी से बदल रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि आज से 10 साल बाद अब पुराने ढर्रे पर चलकर सफलता पा सकते हैं।"

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article