बिजनेस

Residential Project: एम3एम इंडिया को गुरुग्राम में नयी आवासीय परियोजना से 4000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद, 1200 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Luxury Residential Project: कंपनी इस परियोजना में 10 करोड़ रुपये से लेकर 30 करोड़ रुपये की कीमत वाले अपार्टमेंट बेच रही है। एम3एम इस चार एकड़ की परियोजना को विकसित करने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि बिक्री से अनुमानित राजस्व करीब 4,000 करोड़ रुपये है।

Image

आवासीय परियोजन।

Photo : BCCL

Luxury Residential Project: रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया को गुरुग्राम में अपनी नयी आवासीय परियोजना से करीब 4,000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है। कंपनी ने गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक नयी आवासीय परियोजना 'एम3एम एल्टीट्यूड' शुरू की है, जहां वह 350 विशिष्ट अपार्टमेंट बनाएगी।

बिक्री से अनुमानित राजस्व

एम3एम इस चार एकड़ की परियोजना को विकसित करने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि बिक्री से अनुमानित राजस्व करीब 4,000 करोड़ रुपये है। कंपनी इस परियोजना में 10 करोड़ रुपये से लेकर 30 करोड़ रुपये की कीमत वाले अपार्टमेंट बेच रही है।

पहले ही 1,875 करोड़ रुपये में करीब 180 इकाइयां बेच चुकी है कंपनी

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह पहले ही 1,875 करोड़ रुपये में करीब 180 इकाइयां बेच चुकी है। एम3एम समूह के अध्यक्ष सुदीप भट्ट ने कहा कि एल्टीट्यूड परियोजना के लिए ग्राहकों की काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article