बिजनेस

New Labour Code: किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, रिटायरमेंट पर किसकी होगी बड़ी कमाई?

नए लेबर कोड लागू होने के बाद सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। पीएफ और ग्रेच्युटी में कंट्रीब्यूशन बढ़ने से टेक होम सैलरी कम हो सकती है।

Image

नया लेबर कोड

New Labour Code: केंद्र सरकार ने नया लेबर कोड लागू कर दिया है। इसके बाद राज्य की सरकारें इसे लागू करेंगी। नए लेबर कोड्स से सैलरी के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसका असर अलग-अलग इनकम ग्रुप्स पर अलग-अलग होगा। नए लेबर कोड में सबसे बड़ा बदलाव 'वेजेज' (मजदूरी) की परिभाषा में की गई है, जिसके तहत अब कुल सैलरी का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा बेसिक की रूप में देना होगा। नया लेबर कोड हाउस रेंट अलाउंस (HRA), बोनस, कमीशन और कन्वेंस जैसे अलाउंस के जरिए टेक-होम पे (हाथ में आने वाली सैलरी) को बढ़ाने की पुरानी प्रथा पर प्रभावी रूप से रोक लगती है।

किसे मिलेगा नए लेबर कोड का सबसे अधिक फायदा

लेबर लॉ एक्सपर्ट का कहना है कि नए लेबर कोड का सबसे अधिक फायदा अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रोफेशनल्स को सबसे ज्यादा मिलेगा। उनकी सैलरी का ढांचा आम तौर पर टैक्स बचाने के लिहाज से कम ऑप्टिमाइज्ड होता है और ज्यादातर फिक्स्ड होता है। हालांकि PF में ज्यादा योगदान की वजह से हाथ में आने वाली सैलरी (take-home pay) में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन इसका असली फायदा लंबे समय में ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड में काफी ज्यादा जमा होने के रूप में मिलेगा।

मिडिल और हायर प्रोफेशनल्स पर क्या असर?

इस बदलाव से सैलरी का ढांचा बदल सकता है, जिससे कम समय के लिए हाथ में आने वाली सैलरी (cash-in-hand) कम हो सकती है क्योंकि भत्ते कम हो जाएंगे, लेकिन वैधानिक बचत (statutory savings) काफी बढ़ जाएगी। लेबर कोड के तहत सैलरी की नई परिभाषा के अनुसार, परफॉर्मेंस पर आधारित इंसेंटिव, एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOPs), सैलरी का वेरिएबल हिस्सा या कर्मचारियों को मिलने वाले रीइम्बर्समेंट-आधारित भुगतान सैलरी का हिस्सा नहीं माने जाएंगे। इसलिए, अगर ये छूटें तय सीमा से ज्यादा हो जाती हैं, तो अतिरिक्त राशि अपने आप ही सैलरी में जोड़ दी जाएगी, जिससे PF और ग्रेच्युटी की गणना के लिए आधार (base) बढ़ जाएगा।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article