बिजनेस

New Income Tax Bill 2025: संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आप पर क्या पड़ेगा असर?

New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में नया इनकम टैक्स बिल पेश कर दिया है, आयकर विधेयक 2025 पुराने और जटिल आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। नया कानून 50% तक सरल होगा, आइए जानते हैं इस बिल में पुराने बिल से क्या बदलाव हुए हैं।

Image

New Income Tax Bill 2025(Pic Credit: Canva)

New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश किया, जो पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। इसका मकसद टैक्स कानून को ज्यादा आसान, साफ और आधुनिक बनाना है। सरकार ने इसमें सिलेक्ट कमेटी की लगभग सभी सिफारिशें शामिल की हैं।

पीटीआई न्यूज के मुताबिक पुराना कानून काफी जटिल हो गया था 60 साल में इसमें 4,000 से ज्यादा बदलाव हुए और 5 लाख से ज्यादा शब्द जुड़ गए थे। अब नया कानून लगभग 50% छोटा और समझने में आसान होगा।

1961 बनाम 2025 – बड़े बदलाव

  • अब "प्रीवियस ईयर" और "असेसमेंट ईयर" की जगह सिर्फ एक ही "टैक्स ईयर" होगा।
  • गैर-जरूरी और उलझाने वाले नियम हटाकर मुकदमों की संभावना कम की जाएगी।
  • CBDT को डिजिटल युग के हिसाब से नए नियम बनाने का अधिकार मिलेगा।
  • कानून को 536 धाराओं और 16 शेड्यूल में व्यवस्थित किया जाएगा।
  • भाषा इतनी आसान होगी कि आम आदमी भी समझ सके।

अहम राहतें और फायदे

  • टैक्स रिफंड: देर से रिटर्न भरने वालों को भी रिफंड मिलेगा।
  • डिविडेंड राहत: कंपनियों के बीच ₹80 लाख तक के डिविडेंड पर कटौती फिर से लागू।
  • NIL-TDS विकल्प: जिनकी टैक्स देनदारी नहीं, वे पहले से NIL-TDS सर्टिफिकेट ले सकेंगे।
  • खाली मकान पर राहत: सिर्फ अनुमानित किराए पर टैक्स लगाने का नियम खत्म।
  • हाउस प्रॉपर्टी कटौती: नगरपालिका टैक्स घटाकर 30% डिडक्शन और किराए पर दिए घर पर ब्याज कटौती जारी।
  • PF, एडवांस रूलिंग फीस, पेनल्टी के नियम और आसान होंगे।
  • पेंशन फायदा: अब गैर-कर्मचारी भी कम्यूटेड पेंशन पर कटौती ले सकेंगे।

स्लैब में बदलाव

टैक्स छूट की सीमा ₹7 लाख से बढ़ाकर ₹12 लाख कर दी गई है। मिडिल क्लास के पास अब ज्यादा पैसा बचेगा, जिससे खपत, बचत और निवेश बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का दावा है कि नया कानून पारदर्शी, आसान और लोगों के अनुकूल होगा, जिससे टैक्स प्रक्रिया में उलझनें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article