बिजनेस

New Business Ideas : बाबा रामदेव के साथ कमाई का मौका, आयुर्वेद बिजनेस का खुलेगा रास्ता

आज के समय में हर कोई बिजनेस करना चाहता है। पर नया बिजनेस जमाना इतना आसान नहीं है। इसके बजाय आप किसी बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

Image

पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • आप पतंजलि की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं
  • आप घर बैठे पतंजलि की फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं
  • पतंजलि कई तरह के प्रोडक्ट पेश करती है

New Business Ideas with Low Investment: 2006 में शुरू की गई पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का मकसद सभी तक हाई क्वालिटी प्रोडक्ट पहुंचाना है। इसने शुरू से ही शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान दिया है। पतंजलि आयुर्वेदिक उत्पाद बेचती है। इनमें खाने-पीने के उत्पादों के अलावा हेल्थकेयर और किसान सामग्री भी शामिल हैं। आपको पतंजलि के स्टोर कई जगहों पर दिख जाएंगे। पर क्या आप जानते हैं कि आप भी पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेकर कारोबार शुरू कर सकते हैं। पतंजलि की फ्रेंचाइजी कैसे आपको मिल सकती है, ये हम आपको यहां बताएंगे।

प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली में हो विश्वास

पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा। इस लिंक पर जाकर सारी जरूरी जानकारी भरें। इसी साइट पर नीचे की ओर कंपनी ने फॉर्म के लिंक दिए हैं। इस लिंक पर आपको वो सारी शर्तें और जरूरी नियम पता लग जाएंगे, जिन्हें पूरा करने पर ही आपको पतंजलि की फ्रेंचाइजी मिल सकती है।

पतंजलि मेगा स्टोर

यदि आप पतंजलि के मेगा स्टोर की फ्रेंचाइजी चाहते हैं तो आपको कम से कम 2000 वर्ग फीट जगह चाहिए। इसके अलावा 50-60 लाख रु भी चाहिए होंगे। इनमें से 5 लाख रु रिफंडेबल होंगे। जिनमें 2.5-2.5 लाख रु के डिमांड ड्राफ्ट आपको दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद के नाम पर देने होंगे। इसी तरह पतंजलि चिकित्सालय के लिए 20-25 लाख रु और कम से कम 750 वर्ग फीट जगह चाहिए।

पतंजलि आरोग्य केंद्र

आप पतंजलि आरोग्य केंद्र को 10 लाख रु में खोल सकते हैं। इसके लिए कम से आपको 350 वर्ग फीट की जगह चाहिए होगी। पतंजलि के अनुसार आवेदन करते समय जगह की फोटो अंदर-बाहर से जरूर पेश करें। आप पर कोई कोर्ट से जुड़ा मामला न हो। पतंजलि ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि जब तक आपको हरिद्वार मुख्यालय से हरी झंडी न दिखा दी जाए तब तक केंद्र खोलने के लिए दुकान को किराए पर लेने के लिए एग्रीमेंट न करें। ध्यान रहे कि यदि आप पतंजलि मेगा स्टोर या चिकित्सालय खोलना चाहते हैं तो आपके पास प्राइम लोकेशन पर जगह होनी चाहिए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article