बिजनेस

New Business Ideas: डाइकन से लेकर ब्लू स्टार तक देती हैं AC की फ्रेंचाइजी, केवल 3-4 महीनों में कमा लेंगे लाखों

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: आप एसी कंपनी से फ्रेंचाइजी लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। ब्लू स्टार से लेकर डायकन तक से एसी की फ्रेंचाइजी ली जा सकती है।

Image

एसी डीलरशिप कैसे मिलेगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसी फ्रेंचाइजी लेकर शुरू करें कारोबार
  • गर्मी के मौसम में एसी की रहती है डिमांड
  • ब्लू स्टार से लेकर डायकन की मिल सकती है फ्रेंचाइजी

How To Get AC Dealership : इस समय गर्मी चरम पर पहुंच गई है। उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में पारा काफी ऊपर चढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि हर मौसम के लिहाज से कुछ बिजनेस आइडिया बेहद शानदार होते हैं। इस झुलसाती गर्मी में लोगों को एसी (AC) की जरूरत होती है। इसी से आपके लिए कारोबार का अच्छा मौका बनता है।

आप एसी (AC) कंपनी से फ्रेंचाइजी या डीलरशिप लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।

अच्छी हो सकती है कमाई

एसी का कारोबार गर्मी के लिहाज से बेहतर है। भारत में गर्मियां 3-4 महीने जमकर पड़ती हैं। इस समय यही टाइम चल रहा है। 3-4 महीनों में एसी की डिमांड के लिहाज से आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। एसी की कीमत 30-40 हजार रु होती है। इसके मद्देनजर आप लाखों रु बचा सकते हैं।

कितना हो सकता है मुनाफा

ICRA की एक रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 में रिकॉर्ड 26-28% वॉल्यूम ग्रोथ के साथ, एयर कंडीशनर मार्केट के चालू वित्त वर्ष में 15-20% सेल्स ग्रोथ रिकॉर्ड दर्ज करने की उम्मीद है। एसी कंपनियों का ऑपरेटिंग प्रोफिट मार्जिन 2023-24 में 8.8-9.2% रह सकता है।

कौन सी कंपनियां देती हैं फ्रेंचाइजी

आप अगर एसी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो ब्लू स्टार से लेकर डायकन तक आपको बिजनेस का मौका दे सकती हैं। फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन कर सकते हैं।

डायकन की फ्रेंचाइजी ऐसे मिलेगी

अगर आप डायकन की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो सीधे इस लिंक पर जाएं। यहां आपको नाम, एडरेस, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि की जानकारी सबमिट करनी है। उसके बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी।

डायकन की फ्रेंचाइजी लेकर आपको क्या-क्या सपोर्ट मिलेंगे, ये आप इस लिंक पर पढ़ सकते हैं। कंपनी आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी देती है।

ब्लू स्टार की फ्रेंचाइजी के लिए कैसे करें अप्लाई

अगर आप ब्लू स्टार की फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो डायरेक्ट इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां भी आपको नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि जैसी बेसिक जानकारी सबमिट करनी होगी। इसके बाद आगे की प्रोसेस कंप्लीट होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article