बिजनेस

New Business Ideas: अगर आपके पास हैं ये 8 चीजें तो चुटकी में खुल जाएगा Petrol Pump, जमकर कमाएंगे पैसा

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: आपको नॉन-रिफंडेबल फीस भी देनी पड़ेगी। ग्रामीण इलाकों में एससी-एसटी कैटेगरी के लिए ये 2500 रु, ओबीसी कैटेगरी के लिए 8000 और अन्य लोकेशनों के लिए 8000 रु है।

Image

कैसे खोलें पेट्रोल पंप

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पंप खोलना है आसान
  • घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई
  • कम से कम 12 लाख रु की होगी जरूरत

New Business Ideas with Low Investment: अगर आप अपना बिजनेस (Business) शुरू करना चाहते हैं तो ऐसा कारोबार शुरू करने की सोचिए, जिसमें तगड़ा पैसा हो। ऐसा बिजनेस सोचिए जिसमें आप 2-4 साल में ही मालामाल बन जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर एक बिजनेस से आप जल्दी बहुत सारा पैसा कमा लें तो आपके पास मौका रहेगा, दूसरी जगह इंवेस्ट करने का। एक ऐसा बिजनेस है पेट्रोल पंप (Petrol Pump Business) का। दरअसल तेल कंपनियां अपनी डीलरशिप (Petrol Pump Dealership) देती हैं। मगर डीलरशिप लेने के लिए आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स और क्वालिफिकेशन के अलावा दूसरी योग्यताएं होनी चाहिए। आगे जानिए कौन पेट्रोल पंप खोल सकता है।

जानिए सभी रूल्स

  • उम्र का नियम : कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष
  • केवल भारतीय नागरिक ही पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। अगर आप NRI हैं तो आपका 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में रहना जरूरी है
  • जन्म प्रमाण पत्र प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट
  • एजुकेशन का नियम - सामान्य वर्ग के आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग वर्ग के लिए आवेदक कम से कम 10 वीं पास हो
  • अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कर रहे हैं तो ग्रेजुएशन जरूरी है
  • CC2 कैटेगरी के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए न्यूनतम शिक्षा का नियम लागू नहीं हैं
  • निवेश - पैसाबाजार.कॉम के अनुसार जमीन अपनी हो तो ग्रामीण इलाकों में 12-15 लाख रु और शहरी इलाकों में 20-25 लाख रु
  • ध्यान रहे कि आपकी जमीन ब्लैक लिस्टेड या बहिष्कृत क्षेत्रों (Excluded Zones) में नहीं होनी चाहिए
  • बाकी नियम आप इस लिंक पर पर पढ़ सकते हैं

कहां और कैसें करें अप्लाई

इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) तीनों कंपनियां पेट्रोल पंप खोलने के लिए डीलरशिप देती हैं। आप इस लिंक पर इन कंपनियों की डीलरशिप की जानकारी लेकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको रिटेल आउटलेट डीलर के सेलेक्शन की जानकारी भी मिलेगी।

कैसे होती है कमाई

अब जान लीजिए कि पेट्रोल पंप खोलने पर आपकी कमाई कैसे होगी। प्रति लीटर पेट्रोल पर आपको कमीशन मिलेगी, जो कि 2 से 5 रु की होगी। ये आपका मुनाफा होगा। पेट्रोल पंप पर जितनी अधिक सेल्स उतना ज्यादा मुनाफा।

सीधे कंपनियों की साइट पर अप्लाई

अगर आप चाहें तो IOCL के लिए आप इस लिंक पर और BPCL के लिए इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी

आपको नॉन-रिफंडेबल फीस भी देनी पड़ेगी। ग्रामीण इलाकों में एससी-एसटी कैटेगरी के लिए ये 2500 रु, ओबीसी कैटेगरी के लिए 8000 और अन्य लोकेशनों के लिए 8000 रु है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article