बिजनेस

Kalyan Jewellers Franchise: 40 लाख में लें कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी, हर महीने कमाएं 5 लाख का प्रॉफिट

How To Get Kalyan Jewellers Franchise: कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी के लिए आपको रिफंडेबल डिपॉजिट जमा करना होगा। वहीं फ्रैंचाइज़ी आउटलेट के साइज के आधार पर 40 लाख से 1 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा।

Image

कल्याण ज्वैलर्स फ्रेंचाइजी कैसे मिलेगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कल्याण ज्वैलर्स ऑफर करती है फ्रेंचाइजी
  • कम से कम 40 लाख रु का निवेश जरूरी
  • हर महीने होगा 5 लाख तक का लाभ

How To Get Kalyan Jewellers Franchise: भारत में ज्वैलरी की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। भारत में कई पुराने ज्वैलर हैं। इनमें से एक है कल्याण ज्वैलर्स। कल्याण ज्वैलर्स की शुरुआत 1993 में टी.एस. कल्याणरमन ने की थी। इसके पूरे भारत में 230 से अधिक शोरूम हैं। आप भी कल्याण ज्वैलर्स के साथ जुड़ कर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी लेनी होगी। आप चाहें तो कल्याण ज्वैलर्स के अलावा इसके एक अन्य ज्वैलरी ब्रांड Candere की भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। फ्रेंचाइजी के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, ये हम आपको आगे बताएंगे।

ये भी पढ़ें -

कितना चाहिए निवेश

कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी के लिए आपको रिफंडेबल डिपॉजिट जमा करना होगा। वहीं फ्रैंचाइज़ी आउटलेट के साइज के आधार पर 40 लाख से 1 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार एक फ्रेंचाइजी एक महीने में लगभग 3-5 लाख रुपये का मुनाफा दे है। इससे आप अपना शुरुआती निवेश का खर्च 18 से 24 महीने की अवधि में वापस हासिल कर सकते हैं।

कैसे मिलेगी कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी

  • कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन करने के लिए आप सीधे इस लिंक पर जाएं
  • यहां चुनना होगा कि आप कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं या Candere की
  • फिर आपको निजी जानकारी देनी होगी, जिसमें नाम, पैन नंबर और आधार नंबर शामिल है
  • आपको दो सवालों के जवाब देने होंगे - 1. ब्रांडेड/नॉन ब्रांडेड रिटेल बिजनेस के साथ कोई मौजूदा एसोसिएशन है? 2. आप किस क्षेत्र में अपना बिजनेस चलाते हैं?
  • इसके बाद नीचे मौजूद ऑप्शन नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। फिर आगे की प्रॉसेस शुरू होगी

क्या हैं रिक्वायरमेंट्स

  • कल्याण ज्वैलर्स स्टोर खोलने के लिए जरूरी एरिया 1000 - 2500 वर्ग फुट है जिसमें एक फ्रेंचाइजी स्टोर और एक काउंटर शामिल होगा
  • बिल्ट-अप एरिया लोकेशन के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है
  • आपके फ्रेंचाइजी स्टोर पर 8-10 लोगों का स्टाफ होना चाहिए
  • आवेदक 10वीं पास हो
  • कल्याण ज्वैलर्स अपने सभी फ्रेंचाइजी कर्मियों को 1 सप्ताह का क्लासरूम और ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देती है

सफल बिजनेस का सपना करें साकार

कल्याण ज्वैलर्स की वेबसाइट के अनुसार ज्वैलर इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले और एक सफल बिजनेस की इच्छा रखने वालों के लिए, कल्याण ज्वैलर्स की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। ये बिजनेस का एक अच्छा मौका हो सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article