बिजनेस

Netweb Technologies का IPO हुआ ओपन, निवेश करने पर भारी फायदे की उम्मीद, चेक करें GMP

Netweb Technologies IPO GMP Today: नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 19 जुलाई तक खुलेगा। इश्यू खुलने से पहले, नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने 14 जुलाई को अलग-अलग एंकर निवेशकों से 189 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 24 जुलाई को शेयर एलॉट किए जा सकते हैं।

Image

नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया नेटवेब टेक का आईपीओ
  • नेटवेब टेक का GMP काफी ऊपर
  • 19 जुलाई तक निवेश का मौका

Netweb Technologies IPO GMP Today: नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) का 631 करोड़ रुपये का आईपीओ आज 17 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस पब्लिक इश्यू में 206 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ-साथ प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा की जाने वाली शेयरों की बिक्री शामिल है। प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर कुल 425 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। इसके आईपीओ से निवेशकों को अच्छी कमाई हो सकती है। आगे जानिए कैसे।

कैसे है कमाई की उम्मीद

दरअसल टेक कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 475-500 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर तय किया है। वहीं नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सोमवार को 76 फीसदी बढ़ा है, जो कि IPO प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर 380 रुपये का प्रीमियम है। इसका मतलब है कि कंपनी का शेयर 880 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। इससे निवेशकों को तगड़ा फायदा हो सकता है।

19 जुलाई तक निवेश का मौका

नेटवेब का आईपीओ 19 जुलाई तक खुलेगा। इश्यू खुलने से पहले, नेटवेब टेक्नोलॉजीज ने 14 जुलाई को अलग-अलग एंकर निवेशकों से 189 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 24 जुलाई को शेयर एलॉट किए जा सकते हैं। वहीं 27 जुलाई को शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकता है।

क्या है कंपनी का मेन बिजनेस

नेटवेब हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस सेक्टर में ऑरिजनल इक्विमेंट मैन्युफैक्चरर में से एक है। कंपनी सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम, प्राइवेट क्लाउड और एचसीआई (हाइपर-कन्वर्ज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर), डेटा सेंटर सर्वर, एआई सिस्टम और एंटरप्राइज वर्कस्टेशन और हाई-परफॉर्मेंस स्टोरेज (एचपीएस) सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।

इनका यूज आईटी, आईटीईएस, एंटरटेनमेंट और मीडिया, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और बीमा, नेशनल डेटा सेंटर्स और डिफेंस, एजुकेशन और रिसर्स डेवलपमेंट इंस्टिट्यूशंस जैसी सरकारी इंस्टिट्यूशंस जैसे सेक्टरों में किया जाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article