बिजनेस

Nestle india shareholders:नेस्ले इंडिया के शेयरधारकों ने पेरेंट कंपनी को रॉयल्टी पेमेंट बढ़ाने का प्रस्ताव किया खारिज, जानें पूरा मामला

Nestle india shareholders: रॉयल्टी बढ़ोतरी अगले पांच वर्षों के लिए की गई थी और इस प्रकार नेस्ले इंडिया को अपनी शुद्ध बिक्री का 5.25 प्रतिशत तक रॉयल्टी भुगतान मूल कंपनी को करना था। इसके तहत वर्तमान लाइसेंस शुल्क 4.5 प्रतिशत को हर साल 0.15 प्रतिशत बढ़ाते हुए पांच साल में क्रमबद्ध तरीके से 5.25 प्रतिशत तक किया जाना था।

Image

Nestle india shareholders:नेस्ले इंडिया के शेयरधारकों ने पेरेंट कंपनी को रॉयल्टी पेमेंट बढ़ाने का प्रस्ताव किया खारिज, जानें पूरा मामला

Nestle india shareholders: दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने अपनी मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक नेस्ले इंडिया के बोर्ड ने पिछले महीने अपनी मूल कंपनी को रॉयल्टी भुगतान में सालाना 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दी थी।

कितना करना था रॉयल्टी का भुगतान

यह बढ़ोतरी अगले पांच वर्षों के लिए की गई थी और इस प्रकार नेस्ले इंडिया को अपनी शुद्ध बिक्री का 5.25 प्रतिशत तक रॉयल्टी भुगतान मूल कंपनी को करना था। इसके तहत वर्तमान लाइसेंस शुल्क 4.5 प्रतिशत को हर साल 0.15 प्रतिशत बढ़ाते हुए पांच साल में क्रमबद्ध तरीके से 5.25 प्रतिशत तक किया जाना था।

इस प्रस्ताव पर डाक मतपत्र के जरिए एक साधारण प्रस्ताव के तहत शेयरधारकों से मंजूरी मांगी गई थी। नेस्ले इंडिया ने कहा कि कुल मतों में 57.18 फीसदी मत सामान्य प्रस्ताव के खिलाफ थे और 42.82 फीसदी वोट पक्ष में थे। प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित बहुमत नहीं होने के कारण सामान्य प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सका है।

शेयरों में दिखी तेजी

इस खबर के बाद शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र में बीएसई पर नेस्ले इंडिया के शेयरों में 3.01% की बढ़त हुई । शेयर शुक्रवार की समाप्ति से 1.28% ऊपर ₹ 2,518.95 पर बंद हुए।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article