Post Office monthly income scheme: अगर आप वैसे निवेश माध्यम में निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको मंथली इनकम मिले तो हम आपको Post office की एक शानदार स्कीम के बारे में बता रहे हैं। स्कीम का नाम डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) है। आपको बता दें कि डाकघर मासिक आय योजना (एमआईएस) एकमुश्त निवेश पर गारंटीकृत रिटर्न प्रदान करती है। आप इस स्कीम में निवेश कर व्यक्तिगत खाते से प्रति माह 5,550 रुपये तक और संयुक्त खाते से 9,250 रुपये तक इनकम प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
MIS की मुख्य विशेषताएं
- ब्याज दर: इस स्कीम में अभी 7.4% सालाना की दर से ब्याज मिल रही है।
- न्यूनतम निवेश: आप न्यूनतम 1,000 रुपये से एमआईएस खाता खोल सकते हैं।
- खाता के प्रकार: खाते व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से (तीन वयस्कों तक) खोले जा सकते हैं।
- अधिकतम निवेश: सिंगल अकाउंट के लिए अधिकतम निवेश 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट के लिए 15 लाख रुपये है।
- निवेश अवधि: यह निवेश पांच वर्षों के लिए मासिक आय प्रदान करता है, जिसमें खाता खोलने की तिथि से परिपक्वता तक प्रत्येक माह के अंत में ब्याज देय होता है।
- समय से पहले निकासी: संबंधित डाकघर में आवश्यक आवेदन पत्र और पासबुक जमा करके खातों को समयपूर्व बंद किया जा सकता है।
निवेश की राशि के अनुसार ऐसे कैलकुलेट करें मंथली इनकम
मासिक आय = (जमा राशि × ब्याज दर) ÷ 12
उदाहरण:
- अगर आप ₹5 लाख जमा करते हैं, तो आपको हर महीने ₹3,083.33 मिलेंगे।
- अगर आप ₹9 लाख जमा करते हैं, तो आपको हर महीने ₹5,550 मिलेंगे।
- अगर आप ₹15 लाख जमा करते हैं, तो आपको हर महीने ₹9,250 मिलेंगे।
इस तरह आप आसानी से मंथली इनकम को अपने निवेश के अनुसार कैलकुलेट कर सकते हैं।
POMIS खाता कौन खोल सकता है?
- कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है।
- अधिकतम 3 लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
- नाबालिग या मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के लिए अभिभावक खाता खोल सकता है।
POMIS जमा नियम
- न्यूनतम जमा: 1,000 रुपये (1,000 रुपये के गुणज में)।
- अधिकतम जमा: 9 लाख रुपये (सिंगल अकाउंट) और 15 लाख रुपये (ज्वाइंट अकाउंट)।
POMIS ब्याज भुगतान
ब्याज खाता खोलने की तिथि से मासिक आधार पर जमा किया जाता है।
यदि ब्याज नहीं निकाला जाता है, तो उस पर कोई और ब्याज नहीं मिलेगा।
