Mutual Funds vs Gold vs FD: हर निवेश अपने इन्वेस्टमेंट पर बेस्ट रिटर्न चाहता है। इसलिए वह मेहनत की कमाई पर जोखिम भी लेता है। कई बार उसको उम्मीद से बेहतर रिटर्न तो कई बार मायूसी हाथ लगती है। 2025 में सोने और चांदी ने बंपर रिटर्न दिया म्यूचुअल फंड ने निराश किया है। अगर आप भी लंबी अवधि के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको Mutual Funds vs Gold vs FD का एक आकलन दे रहे हैं कि कहां इन तीनों में सबसे अधिक रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, यह आकलन पूरी तरह से सही नहीं हो सकता लेकिन आप एक अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन तीन पॉपुलर निवेश माध्यम में कहां मिल सकता है सबसे ज्यादा रिटर्न।
Mutual Funds में निवेश
- निवेश राशि: ₹5 लाख
- अवधि: 15 साल
- अनुमानित सालाना रिटर्न दर: 12%
- कुल अनुमानित रिटर्न: ₹22,36,783
- टोटल वैल्यू: ₹27,36,783
Gold में निवेश
- निवेश राशि: ₹5 लाख
- अवधि: 15 साल
- अनुमानित सालाना रिटर्न दर: 10%
- कुल अनुमानित रिटर्न: ₹15,88,624
- टोटल वैल्यू: ₹20,88,624.08
Fixed Deposit (FD) में निवेश
- निवेश राशि: ₹5 लाख
- अवधि: 15 साल
- अनुमानित ब्याज दर: 7%
- अनुमानित रिटर्न: ₹9,15,908
- टोटल वैल्यू: ₹14,15,908
आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको म्यूचुअल फंड निवेश पर सबसे अधिक रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, म्यूचुअल फंड बाजार के रिटर्न पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें कमी भी संभव है। वहीं, अगर आप निवेश पर बिल्कुल जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए बैंक एफडी एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसलिए आप अपने जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार निवेश माध्यम का चुनाव कर सकते हैं।
