बिजनेस

कल मिलेगी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, ये होगा रूट और टाइमटेबल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:17 PM IST

Vande Bharat Express: गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे। मालूम हो कि रविवार को छोड़कर यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी।

Image

देश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Photo : BCCL

नई दिल्ली। शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर कैपिटल और मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के नए और अपग्रेडेड वर्जन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी इस ट्रेन से गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक का सफर भी तय करेंगे।

क्या है रूट और कितना लगेगा समय?

रेलवे बोर्ड (Railway Board) की ओर से शेयर किए गए प्रस्तावित समय के अनुसार, ट्रेन नंबर 20901 वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी। रूट पर इसके तीन स्टॉप होंगे। पहला स्टॉप सुबह 8:50 बजे सूरत में, दूसरा स्टॉप सुबह 10:20 बजे वडोदरा में और तीसरा स्टॉप सुबह 11:35 बजे अहमदाबाद में होगा। यह ट्रेन 6.20 घंटे में 520 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस को 5.25 घंटे का समय लगेगा।

वापसी की यात्रा में ट्रेन नंबर 29902 वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 8:35 बजे मुंबई सेंट्रल (Gandhinagar Capital to Mumbai Central) पहुंचेगी। यात्रा के दौरन दोपहर 2:40 बजे यह अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी, शाम 4 बजे यह वडोदरा में और शाम 5:40 बजे यह सूरत में रुकेगी।

दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

मौजूदा समय में भारत में दो अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी रूट के लिए इसका उद्घाटन हुआ था और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2019 को हुआ था।

ये है खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत है कि यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा कर सकती है। यह यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करता है। सुविधा और गति के मामले में, यह ट्रेन भारतीय रेलवे (Indian Railways) की अगली महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article