Multibagger Stock की तलाश हर निवेशक को होती है। क्योंकि, ऐसे स्टॉक ही निवेशकों को शेयर बाजार के प्रति आकर्षित करते हैं। Websol Energy System भी ऐसा ही स्टॉक है, जिसने पिछले 5 साल में निवेशकों की पूंजी को कई गुना बढ़ाया है। पांच साल पहले इस शेयर की कीमत 3.97 रुपये थी, जो आज बढ़कर 118 रुपये से ज्यादा हो गई है। इस तरह 5 साल में इस शेयर ने करीब 3 हजार फीसदी का रिटर्न दिया है।
कैसे हुए 5 साल में 1 लाख के 30 लाख?
यानी 5 साल पहले अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसके निवेश की वैल्यू 30 लाख से ज्यादा हो गई होती। पांच साल पहले 3.97 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये में 25,189 शेयर खरीदे जाते। Websol Energy System Share Price आज 118 है। इस तरह 25,189 शेयर की कीमत करीब 30 लाख रुपये होती।
क्यों सुर्खियों में है ये शेयर?
मार्च में खत्म हुए तिमाही के दौरान दिग्गज निवेशक Vijay Kedia ने इस शेयर में एंट्री ली है। इसके बाद से इस शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हालांकि, अब शेयर में चर्चा की वजह इसके दमदार तिमाही नतीजे हैं।
कैसे रही तिमाही नतीजे?
Websol Energy System Limited के Q4 FY26 नतीजे बेहद दमदार रहे हैं और यही इस स्टॉक की हालिया तेजी का सबसे बड़ा ट्रिगर बना। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 158% उछलकर ₹125 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹48 करोड़ था, जबकि रेवेन्यू 132% बढ़कर ₹401 करोड़ हो गया। बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन, मजबूत डिमांड और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार के चलते यह ग्रोथ देखने को मिली, जिससे कंपनी की अर्निंग्स विजिबिलिटी और निवेशकों का भरोसा दोनों मजबूत हुए हैं।
केडिया ने कितने शेयर खरीदे?
ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, विजय केडिया ने मार्च 2026 के दौरान 44,44,444 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी में 1.02 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस खरीद के साथ वह कंपनी के प्रमुख पब्लिक शेयरहोल्डर्स में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले उनके पास कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं थी, जिससे यह एक फ्रेश और रणनीतिक निवेश माना जा रहा है।
फंडामेंटल्स मजबूत
कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी इस तेजी को मजबूती देते नजर आते हैं। Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 78 फीसदी बढ़कर ₹261 करोड़ पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 55 फीसदी उछलकर ₹65 करोड़ रहा। कंपनी के पास ₹1,150 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो आने वाले समय में ग्रोथ की स्पष्ट विजिबिलिटी देता है।
डिस्क्लेमर: TIMESNOW Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
