बिजनेस

मुकेश अंबानी ने बेटे-बहू संग किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन, पोते पृथ्वी को गोद में लिए दिखे, वीडियो

मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी को गोद में लिए हुए देखे गए। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल एलिमिनेटर मैच से कुछ घंटे पहले ही मुकेश अंबानी को सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया।

Image

मुकेश अंबानी पहुंचे सिद्धिविनायक

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश अंबानी ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन
  • मुकेश के साथ उनके बेटे-बहू भी दिखे
  • मुंबई इंडियंस के एलिमिनेटर मैच से पहले किए मंदिर में दर्शन

Mukesh Ambani Visits Siddhivinayak Temple : एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बुधवार को मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) के दर्शन करने पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani), बहू श्लोका अंबानी (Shloka Ambani) और पोते पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) भी रहे। मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी को गोद में लिए हुए देखे गए। परिवार को मंदिर में प्रवेश करते और फिर पूजा-अर्चना कर निकलते हुए भी देखा गया है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल एलिमिनेटर मैच से कुछ घंटे पहले ही मुकेश अंबानी को सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। देखें ये वीडियो...

कितनी है दौलत

Forbes के अनुसार मुकेश अंबानी की दौलत इस समय 7.15 लाख करोड़ रु है। वे रिलायंस के चेयरमैन हैं, जिसकी स्थापना उनके दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी ने 1966 में एक कपड़ा निर्माता के रूप में की थी। 2002 में अपने पिता की मृत्यु के बाद, अंबानी और उनके छोटे भाई अनिल ने परिवार के बिजनेस को बांट लिया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article