Mukesh Ambani Reliance vs Billy Markus Dogecoin: आपको जानकर हैरानी होगी कि 65 साल की उम्र में मुकेश अंबानी की जितनी नेट वर्थ है, एक शख्स के प्रोडक्ट का मार्केट कैप कभी इससे भी ज्यादा पहुंच गया था। हम बात कर रहे हैं डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के क्रिएटर बिली मार्कस की। डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी बनाने वाले बिली मार्कस ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जवाब में लिखते हुए बताया कि उन्होंने कुछ ही घंटों में एक क्रिप्टोकरेंसी बनाया और प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। इसके करीब 8.5 साल बाद डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप एक दिन 90 बिलियन डॉलर पर ट्रेड करने लगा।
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति
भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का कुल नेटवर्थ 83.4 बिलियन डॉलर है। 83.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। हालांकि, मुकेश अंबानी की इस नेटवर्थ में उनके पिता धीरूभाई अंबानी का सबसे बड़ा रोल है क्योंकि धीरूभाई ने ही भारत की सबसे बड़ी कंपनी की नींव रखी थी। हालांकि, पिता द्वारा स्थापित की गई कंपनी को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए मुकेश अंबानी ने अपना आधे सा ज्यादा जीवन लगा दिया।
बिली मार्कस ने ट्विटर पर किया खुलासा
दरअसल, अमेरिका के एक निवेशक एंथनी पॉम्प ने ट्विटर पर सवाल पूछा कि क्या ऐसा कोई उदाहरण है जब किसी व्यक्ति ने बिना किसी कर्मचारी के अपने बिजनेस को 1 बिलियन डॉलर का बना दिया हो? एंथनी के इस सवाल पर बिली मार्कस ने जवाब में लिखा, ''मैंने कुछ ही घंटों में एक क्रिप्टोकरेंसी बनाकर प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। फिर 8.5 साल बाद क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप एक दिन के लिए 90 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।''
बिली मार्कस से ज्यादा अमीर कैसे हैं मुकेश अंबानी
हालांकि, मुकेश अंबानी की नेट वर्थ और डॉजकॉइन के मार्केट वैल्यू में जमीन-आसमान का अंतर है। दरअसल, डॉजकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है जिसका मार्केट वैल्यू 90 बिलियन डॉलर पर पहुंचा था। जबकि मुकेश अंबानी के पास 83.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
