बिजनेस

Mukesh Ambani:अब मुकेश अंबानी देंगे होम लोन, जानें Jio फाइनेंशियल क्या करेगी धमाका

Jio Financial Home Loan: होम लोन बाजार में उतरने से अंबानी सीधे HDFC, TATA जैसे ग्रुप को टक्कर देखेंगे। कंपनी संपत्ति पर लोन और प्रतिभूतियों पर लोन जैसे अन्य उत्पाद भी पेश करने जा रही है।

Image

जियो फाइनेंशियल होम लोन

Photo : Times Now Digital

Jio Financial Home Loan: मुकेश अंबानी अब होम लोन बिजनेस की तैयारी में हैं। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) जियो फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि वह होम लोन सेवा शुरू करने के अंतिम चरण में है। इसे परीक्षण के तौर पर (बीटा) शुरू किया गया है।इसके अलावा, कंपनी संपत्ति पर लोन और प्रतिभूतियों पर लोन जैसे अन्य उत्पाद भी पेश करने जा रही है। होम लोन बाजार में उतरने से अंबानी सीधे HDFC, TATA जैसे ग्रुप को टक्कर देखेंगे। साथ ही यह देखना होगा कि कंपनी इसके लिए कैसी रणनीति बनाती है। अगर वह जियो जैसी एग्रेसिव रणनीति बनाती है तो फिर इस बार में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

आएंगे ये प्रोडक्ट

पहली वार्षिक आम बैठक (सूचीबद्धता के बाद) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हितेश सेठिया ने कहा कि हम होम लोन शुरू करने के अंतिम चरण में हैं, जिसे परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया है। संपत्ति पर ऋण और प्रतिभूतियों पर ऋण जैसे अन्य उत्पाद भी प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंस लिमिटेड ने पहले ही बाजार में सप्लाई चेन फंडिंग, म्यूचुअल फंड पर लोन और इक्विपमेंट फाइनेंस के लिए उद्यम समाधान जैसे सिक्योर्ड लोन उत्पाद पेश किए हैं।

अंबानी का रिटेल बिजनेस पर फोकस

इसके पहले रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AGM के दौरान जियो के उपयोगकर्ताओं के लिए 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज देने की भी घोषणा की। इसे वर्ष 2016 में जियो की तरफ से की गई सस्ते डेटा और मुफ्त वॉयस कॉलिंग की पेशकश की ही तरह एक हलचल पैदा करने वाले कदम के तौर पर देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि रिलायंस अल्पकालिक लाभ लेने या धन संचय करने का प्रयास न कर संपत्ति का सृजन कर रही है और ऊर्जा सुरक्षा देने केलिए काम कर रही है। अंबानी ने कहा कि अगले तीन-चार वर्षों में जियो और रिटेल कारोबारों के राजस्व एवं कर-पूर्व आय को दोगुना करने की उम्मीद है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article