बिजनेस

अंबानी लाए 1 रुपये में OTT का धांसू प्लान; अमेजन, नेटफ्लिक्स को मिल सकती है टक्कर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 25, 2024, 01:28 PM IST

Jio cinema New Subscription Plans: यह प्लान भारतीय ओटीटी बाजार में घरेलू प्रतिद्वंदियों के अलावा नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार और Amazon Prime वीडियो को टक्कर दे सकता है। पिछले कुछ दिनों से अपने नये प्लान के बारे में जियो प्रमोट कर रही थी और आखिरकार उसने अपने नये प्लान्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने एक अन्य 89 रुपये का फैमिली प्लान भी लॉन्च किया है। ये दोनों प्लान एक महीने के लिए होंगे।

Image

JioCinema प्लेटफॉर्म पर अब प्रतिदिन एक रुपये से भी कम खर्च में हॉलीवुड फिल्में और टीवी शो का मजा ले पाएंगे।

Photo : Times Now Digital

Jio cinema New Subscription Plans: मुकेश अंबानी की JioCinema प्लेटफॉर्म पर अब प्रतिदिन एक रुपये से भी कम खर्च में हॉलीवुड फिल्में और टीवी शो का मजा ले पाएंगे। दरअसल जियो ने अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए नया 29 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को मौजूदा OTT प्लेटफॉर्म से कम कीमत में मूवी, वेब सीरीज का मजा मिल पाएगा। यह प्लान भारतीय ओटीटी बाजार में घरेलू कंपिटिटर के अलावा नेटफ्लिक्स, डिज्नी + हॉटस्टार और Amazon Prime वीडियो को टक्कर दे सकता है। पिछले कुछ दिनों से अपने नये प्लान के बारे में जियो प्रमोट कर रही थी और आखिरकार उसने अपने नये प्लान्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एक अन्य 89 रुपये का फैमिली प्लान भी लॉन्च किया है। दोनों ही प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे। हालांकि जियो सिनेमा यूजर्स बिना किसी पेमेंट के IPL 2024 क्रिकेट मैच देख सकते हैं।

जियो का 29 रुपये के प्लान में क्या मिलेगा

29 रुपये के प्लान में ग्राहक एक ही डिवाइस पर एक्सेस कर पाएंगे। इसमें आपको एडफ्री 4K कंटेंट मिलगा। इस प्लान में जो प्लान आज लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने 2 प्लान लॉन्च किये हैं जो जियो सिनेमा के लिए है। जियो के इन प्लान्स से यूजर्स को एडिशनल बेनेफिट नहीं मिलेंगे। जियो सिनेमा ने 29 रुपये और 89 रुपये के प्लान लॉन्च किये हैं। दोनों ही प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे।

सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, बच्चों के शो देख पाएंगे

नए प्लान में स्मार्ट टीवी सहित किसी भी डिवाइस पर कई तरह की एक्सक्लूसिव सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, बच्चों के शो और टीवी एंटरटेनमेंट का मजा लिया जा सकेगा। जियो सिनेमा प्रीमियम के सदस्यों को कलर्स, निकलोडियन और अन्य वायकॉम18 नेटवर्क चैनलों का कंटेंट मिलेगा और टीवी पर आने वाले सभी सीरियल देख सकते हैं। जियो सिनेमा अपने पैरेंटल कंट्रोल फीचर के साथ बच्चों के लिए सेफ कंटेट को भी तय करता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article