बिजनेस

मुकेश अंबानी 4G के बाद अब 5G में धमाके को तैयार, कंपनी करने जा रही है बड़ी डील

Mukesh Ambani 5G Plan:Jio पिछले अक्टूबर से तेजी से 5G कवरेज का विस्तार कर रही है और 2023 के अंत तक इसे पूरे भारत में लॉन्च करने का टारगेट है। कंपनी अभी तक 6,000 से अधिक शहरों और कस्बों में 5G सेवाएं शुरू कर चुकी है। कंपनी का 5 जी सेवाओं पर करीब 25 अरब डॉलर निवेश करने का भारी-भरकम प्लान है।

Image

रिलायंस जियो करेगी नोकिया से बिग डील !

Mukesh Ambani 5G Plan: देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियोइंफोकॉम (Reliance Jio Infocomm) अब 5G में धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी इसके लिए नोकिया के साथ एक अहम समझौता करने की तैयारी में हैं। जिसके जरिए वह भारत में तेजी से 5G सेवाओं के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सकेगी। कंपनी इसके पहले स्वीडन की प्रमुख कंपनी एरिक्सन के साथ 2.1 अरब डॉलर का समझौता कर चुकी है। रिलायंस की इस साल के अंत तक देश भर में 5G ब्रॉडबैंड सर्विस का नेटवर्क खड़ा करने का प्लान है।

करीब 14 हजार करोड़ का होगा समझौता

ईकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड की कंपनी नोकिया के साथ कंपनी करीब 1.7 अरब डॉलर (13980 करोड़ रुपये) का समझौता करेगी। इसमें रिलायंस नोकिया से 5G नेटवर्क उपकरण खरीदेगी। हालांकि इस डील पर ईटी के सवाल पर रिलायंस के तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। इसके पहले कंपनी एरिक्सन के साथ 5G उपकरणों के लिए 2.1 अरब डॉलर की डील कर चुकी है।

इस साल के अंत तक पूरे देश में कवरेज

Jio पिछले अक्टूबर से तेजी से 5G कवरेज का विस्तार कर रही है और 2023 के अंत तक इसे पूरे भारत में लॉन्च करने का टारगेट है। कंपनी अभी तक 6,000 से अधिक शहरों और कस्बों में 5G सेवाएं शुरू कर चुकी है। कंपनी का 5 जी सेवाओं पर करीब 25 अरब डॉलर निवेश करने का भारी-भरकम प्लान है। जिसमें से 11 अरब डॉलर स्पेक्ट्रम की बोली में खर्च किए गए हैं

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article