MRF Stock Price: बुधवार को बीएसई पर एमआरएफ का शेयर 1,50,000 रु तक गया। इसके साथ ही 1.5 लाख रु का आंकड़ा छूने वाला एमआरएफ भारत का पहला शेयर बन गया। हालांकि 1.5 लाख रु पर पहुंचने के बाद शेयर में गिरावट भी आई। इस बीच गुरुवार को एमआरएफ का शेयर बुधवार के 134969.45 रु के बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को सुबह 137000 रु पर खुला। करीब 3 बजे ये 2573.65 रु या 1.91 फीसदी की मजबूती के साथ 137543.10 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 58,334 करोड़ रु है। 1.5 लाख रु का स्तर एमआरएफ का आज तक का सबसे ऊंचा स्तर भी है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 81,390.95 रु रहा है।
ये भी पढ़ें -
कितने रु से हुई थी शुरुआत
बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार एमआरएफ का शेयर 22 मार्च 1996 को 2530 रु पर था। तब से अब तक इसने 5,333.37 फीसदी ग्रोथ हासिल की है। यानी इसका शेयर 54 गुना से अधिक महंगा हो गया है।
1 महीने में 15 फीसदी रिटर्न
- एमआरएफ के शेयर बीते 5 दिनों में करीब 3 फीसदी फायदा कराया है
- 1 महीने में ये 15 फीसदी से अधिक उछला है
- 6 महीनों में इसने 33.86 फीसदी का फायदा कराया है
- 2024 में अब तक ये 6.2 फीसदी रिटर्न दे चुका है
- एक साल में एमआरएफ के शेयर की कीमत 52.43 फीसदी बढ़ी है
- 5 साल में शेयर ने 109.12 फीसदी रिटर्न दिया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
