बिजनेस

Motisons IPO Date: मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ में निवेश का आज आखिरी दिन, ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस, जानें कब होगी लिस्टिंग

Motisons jewellers IPO Date: मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ में लॉट साइज 250 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 250 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 151.09 करोड़ रु जुटाएगी।

Image

मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ का जीएमपी

KEY HIGHLIGHTS
  • आज बंद होगा मोतीसंस ज्वैलर्स का आईपीओ
  • 21 दिसंबर को मिल सकते हैं शेयर
  • 26 दिसंबर को हो सकती है लिस्टिंग

Motisons jewellers IPO GMP: आज मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ (Motisons jewellers IPO) में आवेदन करने का आखिरी दिन है। इसका आईपीओ 18 दिसंबर को खुला था और बुधवार 20 दिसंबर को शाम 5 बजे तक इसके पब्लिक इश्यू में आवेदन किया जा सकता है। इसके आईपीओ को 60.06 गुना आवेदन मिल गए हैं। यानी मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रु है। वहीं लॉट साइज 250 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 250 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 151.09 करोड़ रु जुटाएगी।

कितना है जीएमपी (Motisons jewellers IPO GMP)

आईपीओ वॉच के अनुसार मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ का जीएमपी (GMP) 100 रु है। जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) से अनुमान लगता है कि कोई शेयर कितने पर लिस्ट हो सकता है।

जैसे कि मोतीसंस के आईपीओ में शेयरों का ऊपरी भाव 55 रु पर है। मगर मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये 155 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न मिलेगा। मगर ये भी ध्यान रखिए कि जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

ये भी पढ़े- Upcoming IPO December 2023 Next Week

कैसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस (Motisons IPO Allotment Status)

बीएसई पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं। यहां इक्विटी चुनें और इश्यू नेम में कंपनी का नाम चुनें।

फिर आईपीओ ऐप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें और आई एम नॉट ए रोबोट पर क्लिक करके सर्च करें। आपको अलॉटमेंट स्टेटस पता लग जाएगा। मोतीसंस ज्वैलर्स 21 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर सकती है।

कब होगी लिस्टिंग (Motisons IPO Listing Date)

लिस्टिंग की बात करें तो इसकी लिस्टिंग 26 दिसंबर को हो सकती है। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article