बिजनेस

Mother Dairy Milk: मदर डेयरी ने फिर दिया झटका, साल जाते-जाते बढ़ा दिए दाम, अब 1 लीटर की ये कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 04:22 PM IST

Mother Dairy milk price hike:एक बार फिर दूध की कीमत में बढ़ोतरी की है कंपनी ने फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड सभी तरह के दूध के दाम बढ़ाए हैं।

Image

फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर

KEY HIGHLIGHTS

  • दूध के दाम बढ़ाने का यह इस साल पांचवां मौका
  • फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर

Mother Dairy milk price: दूग्ध विक्रेता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में अपने दूध (Mother Dairy milk) के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी।दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी की तरफ से दूध के दाम बढ़ाने का यह इस साल पांचवां मौका है। मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है।

मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं डबल टोंड दूध के दाम रुपये बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

'दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई'

हालांकि, कंपनी ने गाय के दूध की थैली एवं टोकन से खरीदे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।मदर डेयरी ने इस कीमत वृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों से की जाने वाली खरीद की लागत बढ़ने को जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

'कच्चे दूध की खरीद दिवाली के बाद भी तेजी नहीं पकड़ पाई'

कंपनी ने कहा, 'दुग्ध उद्योग के लिए यह एक अप्रत्याशित साल रहा है। हमें त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओँ और संस्थानों दोनों से ही मांग में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कच्चे दूध की खरीद दिवाली के बाद भी तेजी नहीं पकड़ पाई है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article