बिजनेस

Moov: इस गुजराती की देन है Moov, 14 लाख से बनाए 3260 करोड़, अब विदेशी कमा रहे अरबों

Moov Success Story: मूव की ओनर विदेशी कंपनी Reckitt Benckiser (आरबी) है। आरबी एक ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर इंग्लैंड में है।

Image

1980 के दशक में हुई मूव की शुरुआत

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1980 के दशक में लॉन्च हुई मूव
  • गिरीश पटेल ने की शुरुआत
  • बिक चुकी है गिरीश पटेल की कंपनी

Moov Success Story: 'आह से अहा तक' मूव (Moov) के विज्ञापन की टैगलाइन रही है। यानी दर्द में कराहने पर 'आह' कहने पर मूव लगाएं और दर्द से छुटाकारा मिलने पर खुशी से कहें 'अहा'। मूव एक पेन रिलीफ प्रोडक्ट है, जो क्रीम और स्प्रे दोनों में उपलब्ध है। मगर क्या आप जानते हैं कि मूव को कौन सी कंपनी बनाती है? दरअसल आज मूव की ओनर विदेशी कंपनी Reckitt Benckiser (आरबी) है। आरबी एक ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर इंग्लैंड में है। यह हेल्थ, हाइजीन और घरेलू उत्पाद बनाती है। मगर मूव की शुरुआत आरबी ने नहीं की थी। बल्कि इसकी शुरुआत एक भारतीय बिजनेसमैन ने की थी। जानते हैं कैसे हुई थी मूव की शुरुआत।

ये भी पढ़ें -

पारस फार्मास्युटिकल्स ने की शुरुआत

पारस फार्मास्युटिकल्स एक मेडिकल कंपनी थी, जिसकी शुरुआत 1983 में गिरीश पटेल ने की थी। पटेल को 16 साल की उम्र में उनके चाचा ने बिजनेस के लिए ट्रेनिंग दी थी। तब उन्होंने अपने पिता और करीबी रिश्तेदारों की एक फर्म में चपरासी के रूप में काम किया।

1980 के दशक के अंत में पटेल को एक फाइनेंसर से 14 लाख रुपये उधार लेने के लिए उसे काफी मनाना पड़ा था। उसके बाद ही वे अपनी कंपनी का विस्तार कर पाए थे। मूव ने उनकी कंपनी को नई पहचान भी दी।

Moov owner net worth

2010 में आरबी ने खरीदी पारस फार्मास्युटिकल्स

2010 में बिक गई कंपनी

पारस फार्मास्युटिकल्स की शुरुआत के 27 साल बाद 2010 में पटेल ने इसे आरबी को बेच दिया। पारस फार्मास्युटिकल्स मूव के अलावा डी'कोल्ड और क्रैक जैसे ब्रांडों के लिए भी फेमस रही है। आरबी ने पारस फार्मास्युटिकल्स को 3,260 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Reckitt Benckiser All Products

600 करोड़ रु की है सेल्स

मूव स्प्रे कितने का है?

25 ग्राम की मूव क्रीम 120 रु और 50 ग्राम वाली 189 रु में मिलती है। वहीं मूव का स्प्रे 35 ग्राम, 55 ग्राम और 80 ग्राम में मिलता है, जिनका रेट क्रमश: 186 रु, 199 रु और 329 रु है।

200 से अधिक देशों में आरबी के प्रोडक्ट उपलब्ध

आज आरबी ब्रांड लगभग 200 देशों में उपलब्ध हैं और दुनिया भर में इसके कस्टमर हैं। आरबी के कुछ सबसे बड़े ब्रांड ये हैं :

  • Dettol
  • Durex
  • Airwick
  • Scholl
  • Nurofen
  • Vanish
  • Harpic
  • Lysol
MOOV Success Story

कुल सेल्स 1.31 लाख करोड़ रु की रही

कितनी है सेल्स

रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया भर में मूव की सेल्स 550-600 करोड़ रु की है। 2024 की पहली तिमाही में आरबी की कुल सेल्स 33566 करोड़ रु की रही, जिसमें हाइजीन प्रोडक्ट्स की सेल्स 14443 करोड़ रु, हेल्थ प्रोडक्ट की सेल्स 13814 करोड़ रु और न्यूट्रिशन सेगमेंट की सेल्स 5308 करोड़ रु की रही। वहीं 2023 में कंपनी की कुल सेल्स 1.31 लाख करोड़ रु की रही थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article