बिजनेस

मोदी सरकार को डायरेक्ट टैक्स से मिले 3.80 लाख करोड़ रु, एडवांस टैक्स में बढ़ोतरी का नतीजा

Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अग्रिम कर संग्रह या एडवांस टैक्स कलेक्शन 17 जून तक 1,16,776 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 13.70 प्रतिशत अधिक है।

Image

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से सरकार मालामाल
  • सरकार को मिले 3.80 लाख करोड़ रु
  • एडवांस टैक्स में बढ़ोतरी से फायदा

Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक 11.18 प्रतिशत वृद्धि के साथ देश का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया। एडवांस टैक्स (Advance Tax) के कारण यह वृद्धि हुई है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है।

कितना रहा एडवांस टैक्स

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अग्रिम कर संग्रह या एडवांस टैक्स कलेक्शन 17 जून तक 1,16,776 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 13.70 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) 17 जून तक 3,79,760 करोड़ रहा, जिसमें कॉरपोरेट टैक्स (सीआईटी) 1,56,949 करोड़ रुपये का रहा है।

पर्सनल इनकम टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स

प्रतिभूति लेनदेन कर (Securities Transaction Tax) सहित व्यक्तिगत आयकर (Personal Income Tax) के रूप में 2,22,196 करोड़ रुपये जमा हुए। ग्रॉस आधार पर, रिफंड को एडजस्ट करने से पहले कलेक्शन 4.19 लाख करोड़ रुपये रहा। यह राशि सालाना आधार पर 12.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

इसमें कॉरपोरेट टैक्स के 1.87 लाख करोड़ रुपये और प्रतिभूति लेनदेन कर सहित व्यक्तिगत आयकर के 2.31 लाख करोड़ रुपये शामिल रहे।

कितनी रही रिफंड राशि

रिफंड राशि 17 जून तक 39,578 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले रिफंड राशि में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2023-24 के बजट में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 18.23 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष में 16.61 लाख करोड़ रुपये से 9.75 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले जीएसटी (GST) कलेक्शन मई 2023 के महीने में वार्षिक आधार पर 12% बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा। अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article