बिजनेस

मोबाइल-टीवी-फ्रिज होंगे सस्ते,त्योहारी सीजन में मिलेगा फायदा, कंपनियों की घट गई लागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 01:47 PM IST

Mobile, TV,Fridge Cost To Come Down In Festive Season: ढुलाई लागत कोविड के समय से काफी कम हो गई है। चीन से ढुलाई लागत कोविड के समय 8000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। जो कि गिरकर अब 850-1000 डॉलर पर आ गई है। इसी तरह सेमीकंडक्टर चिप की कीमत ऑल टाइम लो पर है।

Image

कंपनियों की लागत घटी

Mobile, TV,Fridge Cost To Come Down In Festive Season: मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, फ्रिज से लेकर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जल्द सस्ते हो सकते हैं। कंपनियां घटती लागत को देखते हुए त्योहारों में यह कदम उठा सकती है। ऐसे में आपके लिए त्योहारी सीजन में खरीददारी करना कहीं सस्ता हो सकता है। इंडस्ट्री के अनुसार शिपिंग लागत और कंपोनेंट लागत में बड़े स्तर पर कमी आई है। इस वजह से कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक आयटम की कीमतों में कटौती करेंगी। और यह फायदा त्योहारी सीजन से मिलना शुरू हो जाएगा।

सेमीकंडक्टर चिप की लागत में बड़ी गिरावट

इकोनॉमिक्स टाइम्स की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री के हवाले से लिखी गई रिपोर्ट के अनुसार, ढुलाई लागत कोविड के समय से काफी कम हो गई है। चीन से ढुलाई लागत कोविड के समय 8000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। जो कि गिरकर अब 850-1000 डॉलर पर आ गई है। इसी तरह सेमीकंडक्टर चिप की कीमत ऑल टाइम लो पर है। जो कि कोविड दौर की तुलना में 90 फीसदी गिर गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम में लगने वाले दूसरे कंपोनेंट की कीमत में भी 60-80 फीसदी तक की कमी आई है। जिसका असर अब कीमतों में दिखेगा।

त्योहारों में दिखेगा असर

रिपोर्ट के अनुसार कोविड की वजह से पिछले 2 साल से गिरी मांग में तेजी लाने के लिए कंपनियों कीमतों में कमी करेंगी। खास तौर से टेलीविजन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर और दूसरे अप्लायंसेज की कीमतों में कमी आने की पूरी संभावना है। कंपनियां दिवाली के करीब कीमतों में कटौती का ऐलान कर एक बार फिर से डिमांड बढ़ने की उम्मीद करेंगी। साथ ही घटती लागत का फायदा कंपनियों के ऑपरेटिंग मार्जिन पर भी दिखेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article