बिजनेस

MHADA दिवाली ऑफर: साउथ मुंबई में फ्लैट खरीदने का मौका, पहले आओ पहले पाओ पर बुकिंग

MHADA ने दिवाली ऑफर के तहत साउथ मुंबई के ताडेओ में अपने सबसे महंगे फ्लैट्स बेचने का फैसला किया है। ये प्रॉपर्टीज़ ₹7 करोड़ से अधिक कीमत की हैं। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की यह पहल लक्जरी रियल एस्टेट में निवेश के लिए एक खास मौका साबित होगी।

Image

MHADA की सबसे महंगी फ्लैट्स साउथ मुंबई में दिवाली 2025 से पहले सीधे बिक्री के लिए (प्रतीकात्मक तस्वीर-istock)

Photo : iStock

MHADA Diwali Offer : महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) अपने सबसे महंगे फ्लैट्स, जिनकी कीमत ₹7 करोड़ से अधिक है, साउथ मुंबई के ताडेओ में बेचने जा रही है। ये फ्लैट्स पहले दो बार लॉटरी के जरिए High Income Group (HIG) कैटेगरी में बिक्री के लिए आए थे, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। अब MHADA ने इन्हें सीधे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर बेचने का फैसला लिया है।

Crescent Tower के प्रीमियम फ्लैट्स

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक MHADA के अधिकारियों के बताया कि ये लग्जरी फ्लैट्स साउथ मुंबई के ताडेओ में Crescent Tower में स्थित हैं। यह प्रोजेक्ट शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप द्वारा बनाया गया है और यह विशेष रूप से High Income Group (HIG) के लिए रिजर्व है। फ्लैट्स से मालाख्ष्मी रेस कोर्स और अरब सागर के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

फ्लैट्स की कीमतें और खासियतें

सबसे महंगा फ्लैट 19वीं मंजिल पर 3BHK है, जिसकी कीमत ₹7.58 करोड़ है और इसमें एक्सक्लूसिव स्टाफ क्वार्टर भी शामिल है। अन्य सात फ्लैट्स की कीमत ₹5.93 करोड़ से शुरू होती है।

लॉटरी से हटकर सीधे बिक्री का फैसला

दो बार लॉटरी में फ्लैट्स न बिकने के बाद MHADA ने इन फ्लैट्स को पारंपरिक ड्रॉ सिस्टम से अलग कर सीधे बिक्री के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने का फैसला किया है। यह विज्ञापन दिवाली से पहले जारी होगा, ताकि इच्छुक खरीदार सीधे रजिस्टर कर सकें।

Crescent Tower का MHADA के पास आना और इतिहास

Crescent Tower 2017 में MHADA के पोर्टफोलियो में आया था। यह उस नीति के तहत हुआ था जिसमें पुराने प्रॉपर्टी के पुनर्विकास के दौरान बिल्डरों को अपनी हिस्सेदारी रखने की अनुमति थी। बाद में यह नीति समाप्त हो गई, लेकिन MHADA ने इस प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी बनाए रखी।

MHADA के इतिहास में यह सबसे महंगा प्रोजेक्ट

Crescent Tower के फ्लैट्स MHADA के इतिहास में सबसे महंगे माने गए हैं, जिसने MHADA की ‘सस्ते घर’ वाली छवि को चुनौती दी। इस प्रोजेक्ट के लिए एमएलए और सांसदों से भी आवेदन आए थे, जिन्हें MHADA लॉटरी में अलग आरक्षण मिलता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article