बिजनेस

Metro Brands Dividend: दमदार रिटर्न वाली मेट्रो ब्रांड्स देगी डिविडेंड, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 28, 2024, 05:39 PM IST

Metro Brands Dividend 2024 Record Date: कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Image

मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड।

Photo : iStock

Metro Brands Dividend 2024 Record Date: फुटवियर रिटेल दिग्गज कंपनी मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिये बताया कि 2.75 रुपये का डिविडेंड 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले भुगतान किए गए इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा।

Metro Brands Dividend 2024 Record Date: कब है रिकॉर्ड डेट

मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के मुताबिक डिविडेंड के पेमेंट के लिए पात्र शेयरधारकों को निर्धारित करने की रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी है। इसके अलावा एक्स-डिविडेंड डेट भी 31 जनवरी ही है। हालांकि, डिविडेंड लेने के लिए शेयरधारकों को 31 जनवरी तक कंपनी के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना जरूरी है। एक्स-डिविडेंड डेट के बाद खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड का हक नहीं बनेगा।

Metro Brands Dividend History: एक साल में 54 फीसदी का रिटर्न

पिछले साल कंपनी ने प्रति शेयर 4.25 रुपये का कुल डिविडेंड दिया था। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 54.68 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने पिछले दो सालों में 92.18 प्रतिशत रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में, मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में 9.93 प्रतिशत की तेजी आई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article