बिजनेस

Meesho बनाम Aequs बनाम Vidya Wires IPO: जानें किसका GMP में सबसे अधिक उछाल?

मीशो IPO पहले दिन 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने कोटे से 4.13 गुना ज्यादा बोली लगाई। एक्वस में रिटेल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी और भी ज्यादा 12.16 गुना रही, जिससे इसका कुल सब्सक्रिप्शन 3.56 गुना हो गया। विद्या वायर्स, जो एक छोटा इश्यू है, कुल मिलाकर 3.16 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Image

आईपीओ जीएमपी (IPO GMP)

IPO GMP: आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए मीशो IPO, विद्या वायर्स IPO, और एक्वस IPO खुले हैं। इन तीनों आईपीओ में निवेशक 5 दिसंबर तक पैसा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि मीशो IPO पहले दिन 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने कोटे से 4.13 गुना ज्यादा बोली लगाई। एक्वस में रिटेल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी और भी ज्यादा 12.16 गुना रही, जिससे इसका कुल सब्सक्रिप्शन 3.56 गुना हो गया। विद्या वायर्स, जो एक छोटा इश्यू है, कुल मिलाकर 3.16 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब अगर आप इन तीनों आईपीओ में से किसी एक में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है कि कहां पैसा लगाएं? इसलिए हम आपको इन तीनों आईपीओ का ताजा जीएमपी बता रहे हैं। इससे आप शायद आकलन कर पाएं कि कहां पर ज्यादा कमाई का मौका है? हालांकि, ये बताता जरूरी है कि जीएमपी, रिटर्न का पैमाना नहीं होता है।

Meesho IPO GMP

इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, आपको बता दें कि आज Meesho IPO का ताजा GMP ₹45.75 है। प्राइस बैंड ₹111.00 के साथ, Meesho IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹156.75 बनती है (कैप प्राइस + आज का GMP)। इस आधार पर प्रति शेयर अनुमानित लाभ/नुकसान लगभग 41.22% है। पिछले 5 सत्रों के ग्रे मार्केट ट्रेंड के अनुसार, आज का GMP ऊपर की ओर संकेत कर रहा है। अब तक का सबसे कम GMP ₹33, जबकि सबसे अधिक GMP ₹42 रहा है।

Aequs IPO GMP

इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, आज का Aequs IPO का ताजा GMP ₹46.5 है। प्राइस बैंड ₹124.00 के साथ, Aequs IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹170.5 बनता है (कैप प्राइस + आज का GMP)। इस आधार पर प्रति शेयर अनुमानित लाभ लगभग 37.50% हो सकता है। पिछले 5 सत्रों के ग्रे मार्केट मूवमेंट के अनुसार, आज का GMP ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहा है। अब तक का सबसे कम GMP ₹18.00, जबकि सबसे ज्यादा ₹43.50 दर्ज किया गया है।

Vidya Wires IPO

इन्वेस्टग्रेन डॉट कॉम के अनुसार, Vidya Wires IPO का ताजा GMP ₹6 है। प्राइस बैंड ₹52.00 होने के साथ, Vidya Wires IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹58 बनता है (कैप प्राइस + आज का GMP)। इस आधार पर प्रति शेयर अनुमानित लाभ लगभग 11.54% हो सकता है। पिछले 4 सत्रों के ग्रे मार्केट ट्रेंड के अनुसार, आज का GMP ऊपर की ओर संकेत कर रहा। अब तक का सबसे कम GMP ₹8.00, जबकि सबसे ज्यादा GMP ₹10.00 दर्ज किया गया है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।)

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article