बिजनेस

मारुति सुजुकी इंडिया का बड़ा विजन, 2030 तक देश के कोने-कोने में होंगे 8,000 सर्विस सेंटर

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए एक ऐतिहासिक विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ ने घोषणा की है कि साल 2030-31 तक देश भर में सर्विस टचप्वाइंट्स की संख्या बढ़ाकर 8,000 कर दी जाएगी।

Image

मारुति सुजुकी इंडिया का बड़ा विजन (Photo: iStock)

देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देते हुए एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने आने वाले वर्षों में अपने सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है।

देश में बढ़ाए जाएंगे सर्विस टचपॉइंट्स

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी अपने सर्विस नेटवर्क को वित्त वर्ष 2030-31 तक बढ़ाकर लगभग 8,000 टचपॉइंट तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

वित्त वर्ष 2025-26 में 502 नए सर्विस टचपॉइंट्स जुड़े

इस दिशा में कंपनी ने पहले ही कदम बढ़ा दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मारुति सुजुकी ने 502 नए सर्विस टचपॉइंट्स जोड़े हैं, जिससे उसका नेटवर्क और मजबूत हुआ है। यह विस्तार इस बात का संकेत है कि कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों को गंभीरता से ले रही है। हिसाशी ताकेउची के अनुसार, आज हमारे ग्राहक देश के हर कोने में फैले हुए हैं और उनकी जरूरतें भी तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में कंपनी का फोकस केवल नेटवर्क बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि सर्विस में इनोवेशन लाने पर भी है। उनका मानना है कि किसी भी कार ग्राहक के लिए सबसे बड़ी सुविधा यह होती है कि उसे समय पर सर्विस और जरूरी कलपुर्जे आसानी से मिल जाएं।

ग्राहकों को दी जा रही बेहतर सुविधा

कंपनी ग्राहकों को अधिक सुविधा देने के लिए नई-नई सर्विस सुविधाएं भी दे रही है। अब ग्राहक केवल वर्कशॉप पर जाकर ही नहीं, बल्कि घर बैठे, अपने नियमित स्थानों पर या यात्रा के दौरान भी सर्विस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को समय की बचत होती है और उन्हें बेहतर अनुभव मिलता है।

मारुति सुजुकी का यह कदम ग्राहकों को आसान और सुलभ सर्विस देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। आने वाले समय में कंपनी का यह विस्तार ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article