बिजनेस

10 rs Currency Auction: 12.70 लाख रु में बिके 106 साल पुराने 10 रु के दो नोट, हमले का शिकार हुए जहाज के मलबे से थे मिले

Rs 10 Notes Auction in Hindi: 0-10 रु के दो 106 साल पुराने नोटों की नीलामी लंदन में हुई है। इन नोटों की नीलामी 4-5 लाख रु तक में होने की उम्मीद थी, मगर इनमें एक नोट 6500 पाउंड या 6.90 लाख रु और दूसरा 5500 पाउंड यानी 5.80 लाख रु में बिका। दो नोट इतने महंगे क्यों?

Image

पुराने 10 रुपए के नोटों की हुई नीलामी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लंदन में हुई दो नोटों की नीलामी
  • 10 रु के हैं दोनों नोट
  • 106 साल पुराने नोट 12.7 लाख में बिके

Rs 10 Notes Auction: 10-10 रु के दो 106 साल पुराने नोटों की नीलामी लंदन में हुई है। इन नोटों की नीलामी 4-5 लाख रु तक में होने की उम्मीद थी, मगर इनमें एक नोट 6500 पाउंड या 6.90 लाख रु और दूसरा 5500 पाउंड यानी 5.80 लाख रु में बिका। इन नोटों की नीलामी 29 मई को लंदन में हुई। दरअसल उन पुराने करेंसी नोटों की अकसर नीलामी होती है, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। 106 साल पहले ये दोनों नोट एसएस शिराला नाम के पानी के जहाज के मलबे से लंदन में ही मिले थे, जिस पर जर्मनी की एक पनडुब्बी ने टॉरपीडो (पनडुब्‍बी से छोड़ा जाने वाला छोटा रॉकेट) से हमला किया था। बता दें कि इन नोटों पर किसी गवर्नर या अधिकारी के साइन नहीं हैं। वहीं इनकी क्वालिटी अब भी साफ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन नोटों का कागज भी काफी दुर्लभ है।

ये भी पढ़ें -

कब छपे थे नोट

इन नोटों पर 25 मई 1918 की तारीख है। बता दें कि एसएस शिराला नाम के एक पानी के जहाज पर जर्मनी की एक यू-बोट (सबमरीन) ने हमले किया था। जहाज पर 213 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोग मार गए थे। इन्हीं मरने वालों में 7 भारतीय शामिल थे। इसी जहाज के मलबे से नोट मिले थे।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रिंट किए थे नोट

इन नोटों को बैंक ऑफ इंग्लैंड ने छापा था। हमले के समय एसएस शिराला पर करीब 5 हजार टन सामान भी था। वहीं जहाज पर भारतीय करेंसी के असली पेपर भी थे।

और कौन से नोट मिले थे

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जब जहाज डूबा तो नोट पानी में बहकर ब्रिटेन के समुद्री तट पर आ गये, जिनमें 10 रु के नोटों के अलावा 1 और 5 के नोट भी शामिल थे। तब वहां के अधिकारियों ने नोटों को अपने पास रख लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ नोट फाड़ भी दिए गए थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article