बिजनेस

Coal India Target: कोल इंडिया का शेयर करा सकता है फायदा, एक्सपर्ट बोले - खरीद लो, चेक करें टार्गेट

Coal India Share Price Target: 560 रु के टार्गेट के आधार पर मौजूदा प्राइस के मुताबिक कोल इंडिया का स्टॉक 6.5 फीसदी के आस-पास रिटर्न दे सकता है। चौहान के मुताबिक कोल इंडिया का शेयर आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Image

कोल इंडिया का शेयर करा सकता है फायदा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Coal India के लिए BUY रेटिंग
  • 560 रु तक का है टार्गेट
  • 504 रु का रखें स्टॉप लॉस

Coal India Share Price Target: मंगलवार के कारोबार में कोल इंडिया के शेयर में हल्की मजबूती दिख रही है। करीब 3 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 3.60 रु या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 525.60 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3.24 लाख करोड़ रु है। अभी ये शेयर थोड़ा और ऊपर चढ़ सकता है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर के लिए टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

चेक करें कोल इंडिया के शेयर का टार्गेट (Coal India Share Price Target)

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर मार्केट के एक्सपर्ट श्रीकांत चौहान ने कोल इंडिया के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 545 से लेकर 560 रु तक के टार्गेट दिए हैं। वहीं स्टॉप लॉस 504 रु रखने को कहा है।

कितना मिल सकता है रिटर्न

560 रु के टार्गेट के आधार पर मौजूदा प्राइस के मुताबिक कोल इंडिया का स्टॉक 6.5 फीसदी के आस-पास रिटर्न दे सकता है। चौहान के मुताबिक कोल इंडिया का शेयर आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

बीते एक महीने में कोल इंडिया का शेयर 7.05 फीसदी और 6 महीनों में 17.7 फीसदी चढ़ा है। एक साल में इसने 128.42 फीसदी रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article